Wednesday, 25 September 2019

ग्राम प्रधान संजय राव ने किया प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में बैग वितरण

बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा पुस्तकों के साथ साथ छात्रों को जूता,मोजा,गणवेश के साथ साथ बैग और स्वेटर भी निःशुल्क उपलब्ध कराता है. पूर्व में छात्रों को शासन के निर्देशानुसार  जूता,मोजा और गणवेश वितरित किया जा चुका है. इसी क्रम में दिनांक 25/09/2019 को छात्रों को स्कूल बैग वितरित किया . ग्राम सभा बोडिया अनन्त के ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने छात्रों को बैग वितरित किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की सभी छात्र  नियमित विद्यालय आने का प्राण लें जिससे उनके सीखने की प्रक्रिया सरल होगी . इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मृदला मिश्रा ,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह . श्रीमती प्रियंका यादव और आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे. 

Thursday, 15 August 2019

धूमधाम से मनाया गया प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
धूमधाम से किया गया . सुबह सुबह छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली .विद्यालय पर कार्यक्रम के प्रारंभ में  ग्राम प्रधान श्री संजय राव एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने झंडा  झंडारोहण के बाद महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया इसके पश्चात विद्या की देवी  माता सरस्वती की प्रार्थना के बाद छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विजय दुबे (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा देवरिया) ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं छात्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुति देखकर उन्हें पुरस्कार दिया.  ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने कार्यक्रम में बोलते हुए छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला  .इसके पश्चात् पुरस्कार वितरण तथा मिष्ठान्न वितरण के
बाद कार्यक्रम का समापन किया गया . कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह,श्रीमती प्रियंका यादव, आशुतोष नाथ तिवारी समेत ग्राम के समस्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Saturday, 10 August 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में हुआ यूनिफार्म वितरण

आज दिनांक 10/08/2019 को प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में विद्यालय यूनिफार्म  का वितरण हुआ. ग्राम
प्रधान श्री संजय राव ब्लाक  व्यायाम शिक्षक श्री संजय राव एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा से यूनिफार्म प्राप्त कर समस्त  छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे. बोडिया अनंत के ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने को तथा घर पर भी पढाई करने हेतु कहा. इस अवसर पर बोडिया अनंत के लेखपाल , सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह, श्रीमती प्रियंका यादव, एवं श्री आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे. 

Friday, 9 August 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत पर संपन्न हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

प्रदेश सरकार ने जल व पर्यावरण संरक्षण को  दृष्टिगत रखते हुए 22 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प किया था।  शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर 'वृक्षारोपण महाकुम्भ' के तहत प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में ग्राम प्रधान श्री संजय राव ,प्रधानाध्यपिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने विद्यालय प्रांगण में छात्रों के साथ  पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित किया.इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने कहा की बेटियां एवं पर्यावरण दोनों को सुरक्षा एक सभी समाज की जिम्मेदारी है. प्रधानाध्यपिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की पौधारोपण अभियान  की सफलता तब पूरी होगी जब आप के लगाये हुए पौधे सुरक्षित रहें अतः पौधे लगाने के साथ साथ उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान देना आवश्यक है. कार्यक्रम में सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह ,श्रीमती प्रियंका यादव एवं श्री आशुतोष नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे.

Wednesday, 29 May 2019

प्राथमिक कक्षाओं स्वर,व्यंजन,दो, तीन और चार वर्णों के अमात्रिक शब्द एवं आ से अः तक की मात्रा वाले शब्द आप सुविधानुसार निम्न लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं.


दो अक्षर के अमात्रिक शब्द,
तीन अक्षर के अमात्रिक शब्द,
चार अक्षर के अमात्रिक शब्द
आ की मात्रा, इ की मात्रा, ई की मात्रा, उ की मात्रा , ऊ की मात्रा, ऋ की मात्रा,ए की मात्रा, ऐ की मात्रा, ओ की मात्रा,  औ की मात्रा, अं की मात्रा, अः की मात्रा

  

Wednesday, 3 April 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में नवीन सत्र का प्रारम्भ, तिलक लगाकर और पठन पाठन सामग्री भेंट कर किया गया नए छात्र छात्राओं का स्वागत

आज दिनांक 1 अप्रैल 2019 को प्रा० वि० बोड़िया अनन्त विकास क्षेत्र - बैतालपुर के प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री संजय राव जी वारिष्ठ ए० बी० आर० सी० सी० श्री गिरीश नारायण तिवारी जी, ए०बी० आर० सी० सी० (अंग्रेजी) श्री संजय तिवारी जी एवं ब्लाक व्यायाम शिक्षक श्री श्री राम यादव जी अतिथि रुप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवम् दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कक्षा 5 के छात्रों को विशेष उपहार भेंट कर उन्हे पूर्ण मनोयोग से अध्ययनरत रहने की शुभकामनाएँ दी गई। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नवीन छात्रों का स्वागत प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला  मिश्रा जी द्वारा तिलक लगाकर व पठन पाठन सामग्री भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक श्री आशुतोष नाथ तिवारी एवं श्री आशुतोष भूषण सिंह सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रियंका यादव शिक्षामित्र श्रीमती नीलम सिंह श्रीमती सरोज यादव  एवं श्रीमती अन्जू यादव तथा सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे। समस्त अतिथियों ने छात्रों तथा अध्यापको को नए शैक्षिक वर्ष की शुभकामनायें देते हुए शिक्षा एवं शिक्षण के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट देने की बात कही .

Saturday, 9 March 2019

वैज्ञानिक भ्रमण पर निकले परिषद के छात्र..श्री संजय राव ने हरी झड़ी दिखाकर किया बस को रवाना


तकनीकी ज्ञान व विज्ञान की नवीन खोज से विकास की पहल के लिए विज्ञान की प्रयोगशालाओं तथा औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण पर परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी. आज दिनाँक 9 मार्च 2019 को जिला विज्ञान क्लब देवरिया और क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र,नक्षत्रशाला गोरखपुर के तत्वावधान में जनपद देवरिया से प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने नक्षत्रशाला गोरखपुर और बौद्ध संग्रहालय,सांइस गैलरी का भ्रमण किया। इससे पूर्व बीआरसी औरा चौरी से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और बोडिया अनंत के ग्राम प्रधान श्री संजय राव, वरिष्ठ सह समन्वय श्री गिरीश तिवारी की उपस्थिति में छात्रों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कार्यक्रम के संयोजक के रूप में श्री आशुतोष नाथ तिवारी एवं श्री शिखर शिवम् त्रिपाठी थे। छात्रों ने नक्षत्रशाला गोरखपुर में विज्ञान गैलरी एवं नक्षत्रशाला का भ्रमण किया। नक्षत्रशाला में चलने वाले दैनिक शो के माध्यम से छात्रों ने खगोलीय घटनाओं को और बेहतर तरीके से समझा। साइंस गैलरी के भ्रमण के बाद छात्रों का कहना था कि वे अब ग्रहों के बारे में स्पष्टता से समझ सकते हैं। विज्ञान गैलरी में उनको नए मॉडलों को देखने समझने का अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर नक्षत्रशाला गोरखपुर के वैज्ञानिक अधिकारी श्री महादेव पांडे ने छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरुकता तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित
आयोजन की बात कही ।नक्षत्रशाला में छात्रों की विज्ञान प्रश्नोतरी  प्रतियोगिता हुई औरपुरस्कार वितरण किया गया। भ्रमण करने वाले प्रत्येक छात्र को क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा प्रतिभागिता का प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ श्री जयप्रकाश मणि त्रिपाठी, श्रीमती हेमा त्रिपाठी, श्रीमती संगीता गुप्ता,श्रीमती संदल मणि,श्रीमती चंद्रप्रभा सिंह,श्रीमती नीलम त्रिपाठी,श्रीमती नूर फातिमा,श्री संजय दुबे,श्रीमती मृदुला मिश्रा,श्री देवेंद्र कुमार दुबे,श्री वेद प्रकाश पांडे, श्री सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। भ्रमण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराचौरी,प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत,प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोपरी बुजुर्ग,प्राथमिक विद्यालय सोपरी बुजुर्ग,प्राथमिक विद्यालय औरा चौरी,प्राथमिक विद्यालय महुअवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरवा मेहडॉ के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के वैज्ञानिक अधिकारी श्री महादेव पांडेय एवं संयोजक आशुतोष नाथ तिवारी,शिखर शिवम त्रिपाठी ने समस्त अध्यापको एवं छात्रों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।