Sunday, 6 September 2026

कक्षा 4 अध्याय 4 प्रकृति की गोद में (CLASS 4 LESSON 4 Growing up with Nature)

 प्रश्न 1: रीना और अमित कहाँ जा रहे थे?

उत्तर: रीना और अमित अपने गाँव जा रहे थे।

प्रश्न 2: पलाश के पेड़ को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर: पलाश के पेड़ को अग्निपुष्प के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 3: उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प कौन-सा है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प पलाश है।

प्रश्न 4: गाँव किस ऊर्जा से प्रकाशित होने वाला था?
उत्तर: गाँव सौर ऊर्जा से प्रकाशित होने वाला था।

प्रश्न 5: प्राकृतिक सामग्री से बनाए गए घर में किन चीजों का उपयोग होता है?
उत्तर: प्राकृतिक सामग्री से बनाए गए घर में मिट्टी, लकड़ी, घास और गोबर का उपयोग होता है।

प्रश्न 6: गोंड कला में किस प्रकार के रंगों का प्रयोग होता है?
उत्तर: गोंड कला में दीवारों पर प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करके चित्रकला  बनाई जाती है ।

प्रश्न 7: प्राकृतिक रंग बनाने के लिए किन फूल और सब्जी का प्रयोग किया जा सकता है?
उत्तर: प्राकृतिक रंग बनाने के लिए गुलाब के फूल और चुकंदर का प्रयोग किया जा सकता है।

प्रश्न 8: अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए बर्तन में क्या रखा जाता है?
उत्तर: अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए बर्तन में नीम की पत्तियाँ रखी जाती हैं।

प्रश्न 9: बाँस की टोकरियों पर किसकी परत लगाई जाती है?
उत्तर: बाँस की टोकरियों पर मिट्टी और गोबर की परत लगाई जाती है।

प्रश्न 10: ‘जेणु’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: ‘जेणु’ शब्द का अर्थ शहद है।

प्रश्न 11: जेणुकुरुबा किस राज्य की जनजाति है?
उत्तर: जेणुकुरुबा कर्नाटक राज्य की जनजाति है।

प्रश्न 12: मच्छरों को भगाने के लिए किस तेल का मिश्रण प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: मच्छरों को भगाने के लिए नीम के तेल का मिश्रण प्रयोग किया जाता है।


महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 13: पक्षियों के लिए हमें क्या रखना चाहिए?
उत्तर: पक्षियों के लिए हमें खाना और पानी रखना चाहिए।

प्रश्न 14: चोट लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?
उत्तर: चोट लगने पर सबसे पहले प्राथमिक उपचार (First Aid) करना चाहिए।

प्रश्न 15: पलाश को ‘जंगल की ज्वाला’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर: पलाश के पेड़ पर चमकीले नारंगी रंग के फूल खिलते हैं। इनके कारण पूरा जंगल नारंगी-लाल रंग का, ज्वाला जैसा दिखाई देता है। इसलिए पलाश को ‘जंगल की ज्वाला’ कहा जाता है।

प्रश्न 16: अनाज को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए कौन-सी पारंपरिक विधि अपनाई जाती थी?
उत्तर: अनाज को मिट्टी के बर्तनों और बाँस की टोकरियों में रखा जाता था। बर्तनों में नीम की पत्तियाँ रखी जाती थीं तथा टोकरियों पर गोबर की परत लगाई जाती थी।

प्रश्न 17: हम अपने चारों ओर के प्राकृतिक वातावरण की रक्षा कैसे कर सकते हैं?
उत्तर: हम निम्नलिखित तरीकों से प्राकृतिक वातावरण की रक्षा कर सकते हैं—

  • घर पर: पानी और बिजली बचाकर तथा पॉलिथीन का उपयोग कम करके।
  • विद्यालय में: पेड़ लगाकर और कचरा डस्टबिन में डालकर।
  • उद्यान में: पौधों को न तोड़कर, पक्षियों को परेशान न करके और कूड़ा न फैलाकर।
  • अपने आसपास के क्षेत्र में: जीव-जंतुओं की रक्षा करके, पौधे लगाकर और पानी बचाकर।


पृष्ठ 63 के प्रश्न-

प्रश्न
1: प्राथमिक उपचार पेटी में कौन-कौन-सी वस्तुएँ रखनी चाहिए?

उत्तर: प्राथमिक उपचार पेटी में रुई, पट्टी, बैंडेज, एंटीसेप्टिक दवा, कैंची और दस्ताने जैसी वस्तुएँ रखनी चाहिए।

प्रश्न 2: यदि किसी को चोट लग जाए, तो प्राथमिक उपचार देना आवश्यक क्यों है?
उत्तर: प्राथमिक उपचार से चोट को गंभीर होने से रोका जा सकता है और घायल व्यक्ति को तुरंत राहत मिलती है।

पृष्ठ 62 एवं 63 गतिविधि 

 


No comments:

Post a Comment