Tuesday, 20 October 2026

कक्षा-4 अध्याय-6 स्वस्थ रहो,प्रसन्न रहो (swasth raho prasann raho)

 

प्रश्न 1. हम प्रसन्नता का अनुभव कब करते हैं?

उत्तर: जब हम अपनी पसंद का काम करते हैं या पसंद का भोजन खाते हैं, तब प्रसन्नता का अनुभव करते हैं।

प्रश्न 2. अनाज की यात्रा किसे कहते हैं?
उत्तर: बीज बोने से लेकर भोजन की थाली तक पहुँचने की प्रक्रिया को अनाज की यात्रा कहते हैं।

प्रश्न 3. अनाज की यात्रा में किन प्राकृतिक तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है?
उत्तर: मिट्टी
, पानी, हवा और धूप की।


प्रश्न 4. अनाज की यात्रा में किन लोगों का योगदान होता है?
उत्तर: किसान
, दुकानदार और रसोइया आदि का।


प्रश्न 5. केंचुआ मिट्टी के लिए किस प्रकार उपयोगी है?
उत्तर: केंचुआ मिट्टी को नरम और भुरभुरा बनाने में मदद करता है।


प्रश्न 6. खेतों में खाद का क्या उपयोग होता है?
उत्तर: खाद मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करती है।


प्रश्न
7. हमें भोजन के लिए किनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए?
उत्तर: किसानों
, दुकानदारों, रसोइयों और भोजन पहुँचाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति।


प्रश्न
8. ध्यानपूर्वक भोजन करने का क्या अर्थ है?
उत्तर: धीरे-धीरे खाकर भोजन के स्वाद
, सुगंध और बनावट पर ध्यान देना।


प्रश्न
9. भोजन चबाने में हमारे शरीर का कौन-सा अंग मदद करता है?
उत्तर: दाँत भोजन चबाने में मदद करते हैं।


प्रश्न
10. भोजन का स्वाद कौन पहचानता है?
उत्तर: जीभ भोजन का स्वाद पहचानती है।


प्रश्न
11. हमें भोजन व्यर्थ क्यों नहीं करना चाहिए?
उत्तर: भोजन व्यर्थ करने से अनाज और उसे उगाने तथा तैयार करने में लगा परिश्रम व्यर्थ होता है।


प्रश्न
12. हमें अपनी थाली में कितना भोजन लेना चाहिए?
उत्तर: हमें उतना ही भोजन लेना चाहिए
, जितना हम खा सकें।


प्रश्न
13. स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौन सी शारीरिक गतिविधियाँ करनी चाहिए?
उत्तर: दौड़ना
, कूदना, साइकिल चलाना और खेलना चाहिए।


प्रश्न
14. योग करने से क्या लाभ होता है?

उत्तर: योग हमें स्वस्थ, सक्रिय और प्रसन्न रखने में मदद करता है।


प्रश्न
15. नियमित व्यायाम करने से क्या लाभ होता है?
उत्तर: शरीर मजबूत
, सक्रिय और ऊर्जावान बनता है।


प्रश्न 16. हमारे शरीर को प्रतिदिन किसकी आवश्यकता होती है?
उत्तर: पर्याप्त नींद और आराम की।


प्रश्न
17. अच्छी नींद लेने से क्या लाभ होता है?
उत्तर: थकान दूर होती है और हम तरोताजा महसूस करते हैं।


प्रश्न
18. पर्याप्त नींद न लेने पर कैसा महसूस होता है?
उत्तर: थकावट
, आलस और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।


प्रश्न 19. सुरक्षित स्पर्श क्या होता है?
उत्तर: ऐसा स्नेहपूर्ण स्पर्श जिससे हम सहज
, प्रसन्न और सुरक्षित महसूस करते हैं।


प्रश्न 20. असुरक्षित स्पर्श क्या होता है?
उत्तर: ऐसा स्पर्श जिससे हम डरे हुए
, असहज या असुरक्षित महसूस करते हैं।


प्रश्न
21. असुरक्षित स्पर्श का अनुभव होने पर हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर: स्पष्ट रूप से मना करना चाहिए और किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को बताना चाहिए।


प्रश्न
22. असुरक्षित स्थिति के बारे में हम किसे बता सकते हैं?
उत्तर: माता-पिता
, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क को।


प्रश्न
23. क्या असुरक्षित स्पर्श के लिए बच्चे को स्वयं को दोषी मानना चाहिए?
उत्तर: नहीं
, इसमें बच्चे की कोई गलती नहीं होती है।


प्रश्न 24. संतुलित आहार क्यों आवश्यक है?
उत्तर: शरीर को स्वस्थ रखने और आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए।


प्रश्न
25. स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए हमें कौन-सी अच्छी आदतें अपनानी चाहिए?
उत्तर: संतुलित भोजन करना
, नियमित खेलना और योग करना, पर्याप्त नींद लेना तथा मन और शरीर का ध्यान रखना चाहिए।