Friday, 13 December 2019

मिशन मुस्कान के अंतर्गत भिक्षावृत्ति और बाल यौन शोषण के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त के छात्रों को किया गया जागरूक


परमात्मा सेवा संस्थान गोरखपुर के तत्वावधान में चलाये जा रहे 
मिशन मुस्कान भिखारी मुक्त भारत आन्दोलन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त के छात्र छात्राओं को बाल भिक्षावृत्ति और बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूक किया गया. संस्थान की प्रतिनिधि एवं संचालिका चेतना पाण्डेय/ कंचन ने बच्चों से वार्तालाप करते हुए उन्हें गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक किया. दो घंटे के संवाद सत्र को संस्थान के दो प्रतिनिधियों चेतना पाण्डेय एवं पिंकी पाण्डेय ने संबोधित किया. संस्थान प्रतिनिधियों ने छात्र छात्राओं को  उनके लक्ष्य से भटकाने वाले विभिन्न नकारात्मक स्थितियों एवं तत्वों के बारे में अवगत कराया तथा बच्चों को इनसे सावधान रहने के लिए बताया. वर्तमान परिवेश में तकनीकी एवं संचार के साधनों जैसे मोबाइल आदि का सही एवं सकारात्मक उपयोग करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया.. भिक्षावृत्ति पर बच्चों को जागरूक करते हुए यह बताया गया की आज से बच्चे किसी को भी भीख देने की जगह उन्हें पेंसिल, कापी,किताब,खाने का सामान देंगे एवं अपने आस पास के लोगो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे. बच्चों ने यह शपथ ली की आगे से भीख मांगते बच्चों,कबाड़ बीनते बच्चों को इससे बाहर निकालेंगे एवं उनके कटोरे में भीख देना बंद करेंगे तथा उसकी जगह कापी किताब पेन्सिल अदि देंगे . प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत की प्रधानाध्यापिका ने मिशन मुस्कान की समस्त टीम को शुभकामनायें देते हुए कहा की भिक्षावृत्ति समाज का एक कोढ़ है एवं सरकार के साथ साथ समाज के स्तर पर भी सहभागिता की आवश्यकता है .एक शिक्षित समाज के माध्यम से एवं शिक्षित बच्चों के माध्यम से हम समाज की इस बुराई से मुक्ति पा सकते हैं.कार्यक्रम के अंत में छात्रों से एक प्रश्नावली के माध्यम से उनके जीवन के लक्ष्य तथा किसी भी प्रकार से होने वाली समस्या  के बारे में जानने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत के सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह, श्रीमती प्रियंका यादव,श्री आशुतोष नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे..


Wednesday, 25 September 2019

ग्राम प्रधान संजय राव ने किया प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में बैग वितरण

बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा पुस्तकों के साथ साथ छात्रों को जूता,मोजा,गणवेश के साथ साथ बैग और स्वेटर भी निःशुल्क उपलब्ध कराता है. पूर्व में छात्रों को शासन के निर्देशानुसार  जूता,मोजा और गणवेश वितरित किया जा चुका है. इसी क्रम में दिनांक 25/09/2019 को छात्रों को स्कूल बैग वितरित किया . ग्राम सभा बोडिया अनन्त के ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने छात्रों को बैग वितरित किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की सभी छात्र  नियमित विद्यालय आने का प्राण लें जिससे उनके सीखने की प्रक्रिया सरल होगी . इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मृदला मिश्रा ,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह . श्रीमती प्रियंका यादव और आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे. 

Thursday, 15 August 2019

धूमधाम से मनाया गया प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
धूमधाम से किया गया . सुबह सुबह छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली .विद्यालय पर कार्यक्रम के प्रारंभ में  ग्राम प्रधान श्री संजय राव एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने झंडा  झंडारोहण के बाद महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया इसके पश्चात विद्या की देवी  माता सरस्वती की प्रार्थना के बाद छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विजय दुबे (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा देवरिया) ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं छात्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुति देखकर उन्हें पुरस्कार दिया.  ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने कार्यक्रम में बोलते हुए छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला  .इसके पश्चात् पुरस्कार वितरण तथा मिष्ठान्न वितरण के
बाद कार्यक्रम का समापन किया गया . कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह,श्रीमती प्रियंका यादव, आशुतोष नाथ तिवारी समेत ग्राम के समस्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Saturday, 10 August 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में हुआ यूनिफार्म वितरण

आज दिनांक 10/08/2019 को प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में विद्यालय यूनिफार्म  का वितरण हुआ. ग्राम
प्रधान श्री संजय राव ब्लाक  व्यायाम शिक्षक श्री संजय राव एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा से यूनिफार्म प्राप्त कर समस्त  छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे. बोडिया अनंत के ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने को तथा घर पर भी पढाई करने हेतु कहा. इस अवसर पर बोडिया अनंत के लेखपाल , सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह, श्रीमती प्रियंका यादव, एवं श्री आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे. 

Friday, 9 August 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत पर संपन्न हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

प्रदेश सरकार ने जल व पर्यावरण संरक्षण को  दृष्टिगत रखते हुए 22 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प किया था।  शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर 'वृक्षारोपण महाकुम्भ' के तहत प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में ग्राम प्रधान श्री संजय राव ,प्रधानाध्यपिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने विद्यालय प्रांगण में छात्रों के साथ  पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित किया.इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने कहा की बेटियां एवं पर्यावरण दोनों को सुरक्षा एक सभी समाज की जिम्मेदारी है. प्रधानाध्यपिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की पौधारोपण अभियान  की सफलता तब पूरी होगी जब आप के लगाये हुए पौधे सुरक्षित रहें अतः पौधे लगाने के साथ साथ उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान देना आवश्यक है. कार्यक्रम में सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह ,श्रीमती प्रियंका यादव एवं श्री आशुतोष नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे.

Wednesday, 29 May 2019

प्राथमिक कक्षाओं स्वर,व्यंजन,दोतीन और चार वर्णों के अमात्रिक शब्द एवं आ से अः तक की मात्रा वाले शब्द आप सुविधानुसार निम्न लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं.


दो अक्षर के अमात्रिक शब्द,
तीन अक्षर के अमात्रिक शब्द,
चार अक्षर के अमात्रिक शब्द
आ की मात्रा, इ की मात्रा, ई की मात्रा, उ की मात्रा , ऊ की मात्रा, ऋ की मात्रा,ए की मात्रा, ऐ की मात्रा, ओ की मात्रा,  औ की मात्रा, अं की मात्रा, अः की मात्रा

  

Wednesday, 3 April 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में नवीन सत्र का प्रारम्भ, तिलक लगाकर और पठन पाठन सामग्री भेंट कर किया गया नए छात्र छात्राओं का स्वागत

आज दिनांक 1 अप्रैल 2019 को प्रा० वि० बोड़िया अनन्त विकास क्षेत्र - बैतालपुर के प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री संजय राव जी वारिष्ठ ए० बी० आर० सी० सी० श्री गिरीश नारायण तिवारी जी, ए०बी० आर० सी० सी० (अंग्रेजी) श्री संजय तिवारी जी एवं ब्लाक व्यायाम शिक्षक श्री श्री राम यादव जी अतिथि रुप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवम् दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कक्षा 5 के छात्रों को विशेष उपहार भेंट कर उन्हे पूर्ण मनोयोग से अध्ययनरत रहने की शुभकामनाएँ दी गई। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नवीन छात्रों का स्वागत प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला  मिश्रा जी द्वारा तिलक लगाकर व पठन पाठन सामग्री भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक श्री आशुतोष नाथ तिवारी एवं श्री आशुतोष भूषण सिंह सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रियंका यादव शिक्षामित्र श्रीमती नीलम सिंह श्रीमती सरोज यादव  एवं श्रीमती अन्जू यादव तथा सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे। समस्त अतिथियों ने छात्रों तथा अध्यापको को नए शैक्षिक वर्ष की शुभकामनायें देते हुए शिक्षा एवं शिक्षण के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट देने की बात कही .