कक्षा 4 हेतु NCERT आधारित बेसिक शिक्षा परिषद् की पाठ्य पुस्तक हमारा अद्भुत संसार (hamara adbhut Sansar) के द्वितीय पाठ,अपने परिवेश जो जानना, से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न इस प्रकार हैं.इन प्रश्नों को आवश्यकतानुसार बच्चों को लिखवा सकते हैं.
प्रश्न 1: डाकघर क्या होता है?
उत्तर: डाकघर वह स्थान है जहाँ से पत्र, पार्सल
और मनीऑर्डर आदि भेजे और प्राप्त किए जाते हैं।
प्रश्न 2: डाकिया किसे कहते हैं और पत्र पेटिका क्या होती है?
उत्तर: वह व्यक्ति जो घर-घर जाकर पत्र और पार्सल पहुँचाता है उसे
डाकिया कहते हैं। जिस डिब्बे में लोग अपने पत्र डालते हैं, उसे
पत्र पेटिका कहते हैं।
प्रश्न 3: प्राचीन काल में लोग संवाद कैसे करते थे?
उत्तर: नगाड़े की थाप, मुनादी और पत्थरों पर
चित्र उकेरकर संवाद करते थे।
प्रश्न 4: आज संचार के दो आधुनिक साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर: मोबाइल और इंटरनेट।
प्रश्न 5: मेट्रो रेल कहाँ चलती है?
उत्तर: मेट्रो रेल अधिकतर ऊपर बने पुलों या भूमिगत रास्तों पर चलती
है।
प्रश्न 6: नेत्र जाँच शिविर में क्या किया जाता है?
उत्तर: लोगों की आँखों की जाँच की जाती है और जरूरत पड़ने पर चश्मा
दिया जाता है।
प्रश्न 7: ATM का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: आटोमेटेड टेलर मशीन
प्रश्न 8: वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है और इसमें दूध के बदले क्या
लिया जाता था?
उत्तर: जब वस्तु के बदले वस्तु का आदान-प्रदान किया जाता है,
उसे वस्तु विनिमय प्रणाली कहते हैं। इसमें दूध के बदले गेहूं लिया
जाता था।
प्रश्न 9: दिशाएँ कितनी होती हैं?
उत्तर: चार मुख्य दिशाएँ होती हैं।
प्रश्न 10: चारों मुख्य दिशाओं के नाम लिखिए।
उत्तर: उत्तर, दक्षिण, पूर्व
और पश्चिम।
प्रश्न 11: पैसे बचाना क्यों आवश्यक है?
उत्तर: भविष्य की जरूरतों और कठिन समय के लिए पैसे बचाना आवश्यक है।
प्रश्न 12: मोबाइल के बाद संचार का सबसे नया साधन क्या है और रेडियो-टेलीविजन किसके साधन हैं?
उत्तर: मोबाइल के बाद संचार का सबसे नया साधन इंटरनेट है। रेडियो और
टेलीविज़न भी संचार के साधन हैं।
प्रश्न 13: लोग बैंक में पैसे के अलावा क्या रखते हैं?
उत्तर: गहने।
रिक्त स्थानों की पूर्ति
करें-
प्रश्न 1: प्राचीन काल में लोग पत्थरों पर __ उकेर कर संवाद करते थे।
उत्तर: चित्र
प्रश्न 2: टेलीफोन, रेडियो और टेलीविज़न ने __
को सुगम बनाया।
उत्तर: संचार
प्रश्न 3: यातायात का एक आधुनिक साधन __ रेल है।
उत्तर: मेट्रो
प्रश्न 4: पैसे बचाने के लिए हम __ में खाता खुलवाते हैं।
उत्तर: बैंक
प्रश्न 5: मेट्रो रेल अधिकतर __ सेतु या भूमिगत
मार्ग पर चलती है।
उत्तर: ऊपरगामी
लघु उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1: अपने मित्र को एक छोटा पत्र लिखो।
उत्तर:
प्रिय मित्र रोहन ,
नमस्ते। आशा है तुम स्वस्थ और प्रसन्न हो। मैं यहाँ कुशल से हूँ।
मेरी पढ़ाई अच्छी चल रही है। आशा है तुम भी मन लगाकर पढ़ाई कर रहे होगे। यहाँ मौसम
भी बहुत अच्छा है और मैं रोज समय पर स्कूल जा रहा हूँ। जल्दी ही तुमसे मिलने की
आशा है।
तुम्हारा मित्र
राहुल
प्रश्न 2: डाकघर लोगों के एक-दूसरे से संबंध बनाए रखने में कैसे सहायता
करता है?
उत्तर:
डाकघर पत्र, मनीऑर्डर और पार्सल पहुँचाकर दूर
बैठे लोगों को जोड़ता है। मित्र और रिश्तेदार एक-दूसरे का हाल जान पाते हैं और
त्योहारों पर बधाई भेजते हैं। इससे आपसी प्रेम और संबंध मजबूत होते हैं।
प्रश्न 3: आपको क्यों लगता है कि पैसे बचाना आवश्यक है? पैसे बचाने के दो उपाय लिखिए।
उत्तर:
पैसे बचाना आवश्यक है क्योंकि मुसीबत, पढ़ाई,
बीमारी या भविष्य की जरूरतों में काम आते हैं।
उपाय:
1.
गुल्लक या बैंक में रोज
थोड़े पैसे जमा करें।
2.
फालतू खर्च जैसे टॉफी
या जंक फूड पर पैसा न खर्च करें।
प्रश्न 4: ATM क्या होता है और यह लोगों की सहायता कैसे करता है?
उत्तर:
ATM (आटोमेटेड टेलर मशीन ) एक मशीन है। इससे हम बिना बैंक जाए
दिन-रात कभी भी पैसे निकाल सकते हैं, बैलेंस देख सकते हैं और
मिनी स्टेटमेंट ले सकते हैं। इससे समय बचता है और बैंक में लाइन नहीं लगानी पड़ती।
प्रश्न 5: यातायात के 10 साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बस, कार, ट्रेन, मेट्रो, साइकिल, रिक्शा,
ऑटो, हवाई जहाज, नाव,
ट्रक।
प्रश्न 6: 10 के नोट पर कितनी भाषाएँ दिखाई देती हैं और कौन-कौन से
चित्र बने होते हैं?
उत्तर:
10 के नोट पर 15 भाषाएँ दिखाई देती हैं। इस पर
महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ और कोणार्क सूर्य मंदिर
का चित्र बना होता है।
प्रश्न:
क्या आप नीचे दिए गए बॉक्स में प्रत्येक
सेवा में सम्मिलित व्यक्तियों और वाहनों की सूची दे सकते हैं? एक उदाहरण दिया गया है।
उत्तर:
1. पुलिस थाना
पुलिस अधिकारी
सिपाही
गश्ती जीप
2. चिकित्सालय (Hospital)
डॉक्टर
नर्स
एम्बुलेंस
3. अग्निशमन केंद्र (Fire Station)
अग्निशमन अधिकारी
फायरमैन (दमकल कर्मी)
फायर ब्रिगेड गाड़ी
4. डाकघर (Post Office)
डाकपाल या पोस्ट मास्टर
डाकिया
डाक वैन / साइकिल
5. पुस्तकालय (Library)
पुस्तकालयाध्यक्ष
सहायक
पुस्तकें / रैक

No comments:
Post a Comment