प्रश्न 1: समुदाय क्या होता है?
उत्तर: जब लोग मिलकर एक जगह रहते हैं और एक-दूसरे की सहायता करते
हैं, उसे समुदाय कहते हैं।
प्रश्न 2: मिलकर साथ रहने का क्या अर्थ है?
उत्तर: प्रेम, सहयोग और आपसी समझ के साथ
एक-दूसरे के साथ रहना।
प्रश्न 3: साथ रहने के दो फायदे लिखिए।
उत्तर:
(1) एक-दूसरे की मदद मिलती है।
(2) काम जल्दी और अच्छे से हो जाता है।
प्रश्न 4: समुदाय की सहभागिता का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर: गाँव के लोग मिलकर सड़क या स्कूल की सफाई करते हैं।
प्रश्न 5: गाँव में सामान्यतः कौन-कौन से स्थान होते हैं?
उत्तर: स्कूल, मंदिर, तालाब,
पंचायत भवन, बाजार और खेत।
प्रश्न 6: वन महोत्सव क्या है?
उत्तर: पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए मनाया जाने वाला
उत्सव।
प्रश्न 7: वन क्यों जरूरी हैं?
उत्तर: वन हमें शुद्ध हवा, लकड़ी और औषधि,
वर्षा और अनेक जीवों का घर प्रदान करते हैं।
प्रश्न 8: वन महोत्सव कब मनाया जाता है?
उत्तर: भारत में हर साल जुलाई के पहले सप्ताह में (1 से 7 जुलाई तक)।
प्रश्न 9: बच्चों को वन महोत्सव कैसे मनाना चाहिए?
उत्तर: पेड़ लगाकर और उनकी देखभाल करके।
प्रश्न 10: पार्क की देखभाल करने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं?
उत्तर: माली।
प्रश्न 11: लकड़ी का कार्य करने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं?
उत्तर: बढ़ई।
प्रश्न 12: जूते बनाने वाले एवं उसकी मरम्मत करने वाले व्यक्ति को क्या
कहते हैं?
उत्तर: मोची।
प्रश्न 13: चींटियाँ किस प्रकार के समुदाय में रहती हैं?
उत्तर: चींटियाँ बड़े समूह या कॉलोनी में रहती हैं।
प्रश्न 14: चींटियाँ मिलकर क्या-क्या काम करती हैं?
उत्तर: भोजन इकट्ठा करना, घर बनाना और बच्चों
की रक्षा करना।
प्रश्न 15: मधुमक्खियों का समुदाय कहाँ रहता है?
उत्तर: मधुमक्खियाँ छत्ते में रहती हैं।
प्रश्न 16: मधुमक्खियाँ मिलकर कौन सा काम करती हैं?
उत्तर: फूलों से रस लाकर शहद बनाती हैं।
प्रश्न 17: गाँव में लोग साथ मिलकर भोजन कब करते हैं?
उत्तर: त्योहारों, मेलों और विशेष अवसरों पर।
प्रश्न 18: बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है?
उत्तर: असम राज्य का।
प्रश्न 19: बिहू त्योहार किससे जुड़ा हुआ है?
उत्तर: खेती और फसल से।
प्रश्न 20: सिक्किम में कृषि विशेषज्ञ को क्या कहते हैं?
उत्तर: खेताला।
प्रश्न 21: फसल उत्सव क्यों मनाया जाता है?
उत्तर: अच्छी फसल के लिए खुशी और धन्यवाद प्रकट करने के लिए।
प्रश्न 22: प्रकृति का ध्यान रखने के दो उपाय लिखिए।
उत्तर:
(1) पेड़ लगाना
(2) पानी और बिजली बचाना।
प्रश्न 23: आस-पास की सफाई क्यों जरूरी है?
उत्तर: इससे हमारा वातावरण साफ और स्वस्थ रहता है।
प्रश्न 24: दूसरों की सहायता करने से क्या लाभ होता है? मिलकर काम करने से समुदाय कैसे अच्छा बनता है?
उत्तर: प्रेम और सहयोग बढ़ता है। सभी लोग खुश रहते हैं और काम आसानी
से पूरा हो जाता है।
प्रश्न 25: हमें अपने समुदाय के प्रति कैसा व्यवहार रखना चाहिए?
उत्तर: हमें सहयोगी, जिम्मेदार और मददगार बनकर
रहना चाहिए।
पहेलियाँ-
क)
मैं हूँ वह स्थान, जहाँ पर करते लोग प्रतीक्षा,
बस आती और जाती रहती,
यहाँ सवारी सबको मिलती,
छोड़ो अब तुम सब आराम,
चलो बताओ मेरा नाम!
उत्तर: बस स्टैंड
(ख)
दूर-दूर से चिट्ठी लाऊँ,
टिकट लगा पार्सल ले जाऊँ,
लिख चिट्ठी मुझ तक पहुँचाओ,
जल्दी मेरा नाम बताओ!
उत्तर: डाकघर
(ग)
चमक-दमक और तरह-तरह के
लोगों से मैं घिरा हुआ।
फल-सब्जी और खाने-पीने की
चीजों से भरा हुआ।
मैं हूँ वह स्थान जहाँ पर मिलता सब सामान,
बताओ मेरा नाम!
उत्तर: बाजार
(घ)
मैं हूँ वह स्थान,
जहाँ तुम खेलो-कूदो, दौड़ लगाओ,
मित्रों के संग झूला झूलो,
फिसल पट्टी से फिसल जाओ,
चारों ओर ठहाकों के स्वर,
जल्दी मेरा नाम बताओ!
उत्तर: पार्क / खेल का
मैदान।प्रश्न

No comments:
Post a Comment