Wednesday, 15 April 2026

पाठ -1 मेरा परिवार और मित्र कक्षा 3 हमारा अद्भुत संसार

कक्षा 3 हेतु NCERT आधारित बेसिक शिक्षा परिषद् की पाठ्य पुस्तक हमारा
अद्भुत संसार  (
hamara adbhut Sansar) के प्रथम पाठ मेरा परिवार और मित्र (Mera Pariwar aur Mitra) से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न इस प्रकार हैं. 

 

प्रश्न 1 : परिवार क्या होता है?
उत्तर : जो लोग एक घर में साथ रहते हैं और एक-दूसरे का ध्यान रखते हैं, वे परिवार कहलाते हैं।

प्रश्न 2 : परिवार के कुछ सदस्यों के नाम लिखिए।
उत्तर : माता, पिता, दादा-दादी, भाई, बहन।

प्रश्न 3 : परिवार के सदस्य मिलकर कौन-कौन से काम करते हैं?
उत्तर : घर की सफाई, खेती करना, खाना बनाना और बच्चों की पढ़ाई में मदद।

प्रश्न 4 : साथ रहने का एक फायदा लिखिए।
उत्तर : सभी लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं।

प्रश्न 5 : शाम के समय बच्चों को कहानी कौन सुनाता है?
उत्तर : दादी या दादा जी।

प्रश्न 6 : बारिश के दिनों में गाँव के लोग कहाँ बैठते हैं?
उत्तर : छोटे छप्पर या बरामदे में।

प्रश्न 7 : बारिश के समय बच्चे कौन सा खेल खेलते हैं?
उत्तर : कागज की नाव चलाते हैं।

प्रश्न 8 : बरसात के समय दादी क्या करती हैं?
उत्तर : बरसात के गीत गाती हैं।

प्रश्न 9 : माँ बरसात के समय क्या बनाती हैं?
उत्तर : गरम पकौड़े बनाती हैं।

प्रश्न 10 : लुका-छुपी के खेल को और किस नाम से पुकारते हैं?
उत्तर : पिक-ए-बू (Peek-a-boo)

प्रश्न 11 : दो इनडोर खेलों के नाम लिखिए।
उत्तर : अंत्याक्षरी और साँप-सीढ़ी।

प्रश्न 12 : छोटा परिवार किसे कहते हैं?
उत्तर : जिसमें कम सदस्य होते हैं।

प्रश्न 13 : संयुक्त परिवार किसे कहते हैं?
उत्तर : जिसमें दादा-दादी, चाचा-चाची और बच्चे सब साथ रहते हैं।

प्रश्न 14 : पड़ोसियों से हमें कैसा व्यवहार रखना चाहिए?
उत्तर : प्रेम और सम्मान का।

प्रश्न 15 : पालतू जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर : उन्हें प्यार करना चाहिए और परेशान नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 16 : घर में मिलजुलकर काम करने का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर : बच्चे कमरे की सफाई में मदद करते हैं।

प्रश्न 17 : संयुक्त परिवार में त्योहार कैसे मनाए जाते हैं?
उत्तर : सभी मिलकर पूजा, खाना और खुशियाँ मनाते हैं।

प्रश्न 18 : आप अपने परिवार में बड़ों से क्या सीखते हैं?
उत्तर : अच्छे संस्कार और दूसरों की मदद करना।

प्रश्न 19 : परिवार में बीमार या बुजुर्ग व्यक्ति की कैसे मदद करनी चाहिए?
उत्तर : उनकी सेवा और देखभाल करनी चाहिए।

प्रश्न 20 : छुट्टी के दिन दादा जी और मित्रों के साथ पार्क जाने पर क्या करते हैं?
उत्तर : घूमते हैं, खेलते हैं और प्रकृति का आनंद लेते हैं। 


वर्ग पहेली:

 


 

No comments:

Post a Comment