Monday, 7 August 2023

वर्तमान परिदृश्य में शिक्षण संस्थाओं में दंड देने के मायने

 आजमगढ़ के चिल्ड्रंस गर्ल्स स्कूल में तीसरी मंजिल से

गिरकर एक छात्रा की मौत का मामला आया ..माता पिता ने बच्ची की हत्या की आशंका जताई है. बच्ची के साथ कुछ गलत होने का संदेह व्यक्त किया है. सामान्य स्थिति में कोई भी मां-बाप यही करेगा. एक तथ्य यह भी निकल कर आ रहा है कि किसी गलती पर बच्ची को प्रिंसिपल ऑफिस के सामने खड़ा करके बेइज्जत किया गया और शायद शारिरिक दण्ड भी दिया गया और उसने फ्रस्टेशन में आकर जान दे दी.. 

   दूसरी वाली संभावना ज्यादा है. मामले में प्रिंसिपल और टीचर को गिरफ्तार किया गया है और इस गिरफ्तारी के विरोध में प्राइवेट स्कूलों ने एक दिन के सांकेतिक हड़ताल की बात कही है..हम सभी शिक्षकों संस्था प्रमुखों एवं प्रबंधकों को एक बात समझ लेनी चाहिए कि ऐसी किसी स्थिति में सबसे आसान शिकार आप हैं अतः आपको अपना पक्ष मजबूत रखना चाहिए कोई गैर कानूनी कृत्य नहीं करना चाहिए..वर्तमान समय में संबंध शिष्य और गुरु के ना होकर कस्टमर और सप्लायर के हैं.. यह बात एक विद्यालय का प्रबंधन,प्रधानाचार्य और अध्यापक सभी जानते हैं..


अब जरा RTE के क्लाज 17 को पढ़ें

17. बालक के शारीरिक दंड एवं मानसिक उत्पीड़न का प्रतिषेध–(1) किसी बालक को शारीरिक दंड नहीं दिया जाएगा या उसका मानसिक उत्पीड़न नहीं किया जाएगा..

(2) जो कोई उपधारा (1) के अनुबंध का उल्लंघन करेगा वह ऐसे व्यक्ति को लागू सेवा नियमों के अधीन अनुशासनिक कार्यवाही का दायी होगा..


अगर RTE के इस धारा के अनुसार मानक तय किया जाए तो ज्यादातर अध्यापक जेल के अंदर होंगे. क्योंकि भले ही शारीरिक सजा में कमी आई हो या ना दिया जाता हो परंतु मानसिक उत्पीड़न का पैरामीटर डिसाइड कर पाना आसान नहीं है...आज के 20-25 साल पहले बच्चे अभाव में पले बड़े होते थे घर पर भी दंड का प्रावधान अपेक्षाकृत ज्यादा था अतः ऐसे किसी दंड की स्थिति में वो बच्चे मानसिक रूप से अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत होते थे. वर्तमान में बच्चे शारीरिक और मानसिक दंड को लेकर बिल्कुल ही मजबूत नहीं है.RTE लागू होने के बाद शारीरिक व मानसिक दंड का प्रावधान बिल्कुल खत्म कर दिया गया है.. और दंड के प्रावधानों को खत्म भी कर देना चाहिए क्योंकि पूर्व में ऐसे अनेकों उदाहरण आए हैं जिसमें अध्यापक ने व्यक्तिगत एवं कार्यस्थल की समस्याओं का गुस्सा बच्चों को दंड देते समय हावी रहा है.. कई बार बच्चों की जान तक चली गई है. ऐसी घटनाओं के पीछे एक कारण यह भी है कि सामान्य स्थिति में शिक्षक बनना किसी भी व्यक्ति की प्राथमिकता नहीं होती है...वो नौकरी तो पा जाता है मगर मनोवैज्ञानिक रूप से शिक्षक बनने और बच्चों के साथ डील करने के लिए तैयार ही नहीं होता है. ऐसी स्थिति में आरटीई द्वारा दंड को प्रतिबंधित करना एक बहुत ही सराहनीय निर्णय था. 

अब वर्तमान में विद्यालयों अध्यापक एवं प्रबंधन को यह बात स्वीकार कर लेनी चाहिए कि दंड देने की प्रथा बीते जमाने की बात हो गई और यदि वह अपना विद्यालय और परिवार सही से चलाना चाहते हैं तो किसी भी स्थिति में किसी भी बच्चों को दंड न दें. बालक द्वारा किसी भी प्रकार के अनुशासनहीनता की स्थिति में उसे समझाने का प्रयास करें, यदि वो नहीं समझता है तो लिखित पत्र व्यवहार करके के अभिभावक को सूचित करें.

   आशा है इन घटनाओं से सबक लेकर अध्यापक और प्रबंधन अतिरिक्त सावधानी बरतेंगे जिससे ऐसी असहज  स्थितियों से बचा जा सके साथ ही साथ अभिभावकों का भी उत्तरदायित्व है कि बच्चों की समय समय पर काउंसलिंग करें जिससे बच्चे ऐसी समस्याओं और स्थितियों का सामना बेहतर तरीके से कर सके.. 


आशुतोष की कलम से

Friday, 10 March 2023

implementation of ICT in education and classroom and it's effect on education system

 Introduction:

Information and Communication Technology (ICT) has dramatically changed the way people interact and access information. In education, ICT has become a crucial tool for teaching and learning and has brought about major changes in the educational system. This research paper will focus on the implementation of ICT in education and classrooms, and its effects on the education system.

Implementation of ICT in Education:

The implementation of ICT in education involves the integration of digital technologies into the teaching and learning process. This can include the use of computers, the internet, multimedia, and other educational software. The goal is to enhance the educational experience, making it more interactive, engaging, and effective.

Benefits of ICT in Education
:

There are many benefits to incorporating ICT in the classroom, including:

Improved Access to Information: ICT provides access to a vast array of information and resources, which can help students learn more effectively.

Enhanced Collaboration: ICT enables students to collaborate and communicate more easily, both within and outside the classroom.

 

Improved Engagement: Interactive and multimedia-rich resources can help to engage students, making learning more enjoyable and effective.

 

Increased Flexibility: ICT provides students with the flexibility to learn at their own pace and to access resources whenever they need them.

 

Better Assessment: ICT enables teachers to assess students more effectively, by providing instant feedback and enabling real-time tracking of progress.

 

Effects of ICT on the Education System:

 

The integration of ICT in education has brought about major changes to the education system. Some of the key effects include:

Increased Accessibility: ICT has made education more accessible, particularly for students in remote or underserved areas.

Personalized Learning: ICT enables teachers to tailor their teaching to the needs of individual students, providing a more personalized learning experience.

Improved Student Outcomes: Research has shown that the use of ICT in education can lead to improved student outcomes, including better grades and higher levels of student engagement.

More Efficient and Effective Teaching: ICT enables teachers to be more efficient and effective, by providing them with access to a wealth of resources and enabling them to assess student progress in real-time.

 

Conclusion:

In conclusion, the implementation of ICT in education and classrooms has brought about major changes to the education system, and has the potential to greatly improve the quality of education. However, it is important to carefully consider the challenges and limitations associated with incorporating ICT in the classroom, and to ensure that the technology is being used in a meaningful and effective way. With careful planning and implementation, ICT has the potential to transform education, and to provide students with a more engaging, effective, and personalized learning experience.

Friday, 20 January 2023

विभिन्न शिक्षण योजनायें - Teaching Plan Basic shiksha Parishad

सभी शिक्षण योजनायें इंटरनेट एवं अन्य माध्यमों से  संकलित हैं. मूल शिक्षण योजना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.  

1 शिक्षण योजना कक्षा -3 (सभी विषय )             

2  शिक्षण योजना कक्षा -3 (हिंदी)

2 शिक्षण योजना कक्षा -4 (सभी विषय)

3 शिक्षण योजना कक्षा -4 ( पर्यावरण) 

4 शिक्षण योजना कक्षा-4 (हिंदी) 1

5 शिक्षण योजना कक्षा -4 (हिंदी) 2

6 शिक्षण योजना कक्षा -4 (हिंदी) -3 

5 शिक्षण योजना कक्षा-4 (अंग्रेजी)

6 शिक्षण योजना कक्षा-4 (गणित)

7 शिक्षण योजना कक्षा -5 (हिंदी ) 1

8 शिक्षण योजना कक्षा -5 (हिंदी) 2 

9 शिक्षण योजना कक्षा-5 ( संस्कृत)

10 शिक्षण योजना कक्षा-5 ( संस्कृत)

11 कक्षा 6 इतिहास एवं नागरिक शास्त्र  की शिक्षण योजनायें 

12 कक्षा 6 हिंदी शिक्षण योजनायें 

13 कक्षा 7 सामाजिक विषय शिक्षण योजनायें 

14 कक्षा 8 हिंदी शिक्षण योजना 

15 कक्षा 7 हिंदी शिक्षण योजना 


Saturday, 17 September 2022

यदि घर के फ्रीज यानी रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोल दिया जाए और कमरे के दरवाजे बंद कर दिए जाएं तो क्या कमरा ठंडा हो जाएगा या और गर्म होगा(Does an open fridge cool a room?)

 थर्मोडाइनामिक्स के नियमों के हिसाब से ऊष्मा हमेशा अधिक तापमान से कम तापमान की ओर बहती है। जब

आप फ्रिज में बाहर की वस्तु रखते हैं तो उसका तापमान अधिक होता है। फ्रिज का कूलैंट यह गर्मी अवशोषित करके फ्रिज के बाहर छोड़ देता है। इस कूलैंट (एक तरह का द्रव्य) को कंप्रेस करने का काम, उसे फ्रिज में पाइपों द्वारा अंदर-बाहर घुमाने का काम कम्प्रेसर करता है।चूंकि यह कंप्रेसर बिजली से चलता है तो यह स्वयं भी गर्म हो जाता है और बाहर ही अपनी ऊर्जा उत्सर्जित करता है। फ्रिज में तापमान मापने वाले सेंसर्स भी होते हैं। अब अगर अंदर का तापमान बढ़ जाता है तो यह सेंसर्स सूचना भेजकर कम्प्रेसर को और काम करने का सिग्नल देते हैं।

         अब प्रश्न पर आते हैं। जब हम फ्रिज का दरवाजा खुला रखेंगे तो वे सेंसर्स जब तापमान मापेंगे तो वो काफी अधिक होगा क्योंकि अब कमरा भी फ्रिज के अंदर का एक भाग हो गया है। तो सेंसर कंप्रेसर को बताएगा कि अंदर गर्मी बहुत बढ़ गयी है, ज़्यादा तेज़ी से कूलैंट को चलाओ। इस कारण कंप्रेसर अधिक पावर लेगा और कूलैंट और कंप्रेसर दोनों मिलकर कमरे में ही पहले से अधिक गर्मी फेकेंगे। इसीलिए एसी में गर्मी फैंकने वाली यूनिट घर के बाहर ठंडी हवा गिराने वाली यूनिट कमरे में लगाई जाती है। इसका मतलब यह हुआ कि जो कंप्रेसर फ्रिज के भीतर का तापमान कम करता है, वही कमरे का तापमान बढ़ा देगा। एक ही मशीन एक तरफ तापमान कम करेगी दूसरी तरफ बढ़ाएगी। कोई भी मशीन 100 प्रतिशत आउटपुट नही दे सकती दुसरे शब्दों में कोई भी मशीन आदर्श नही हो सकती अतः कम्प्रेसर जितना गर्म होगा फ्रिज उससे थोड़ा कम ठंढा करेगा अर्थात गर्मी की मात्रा ज्यादा रहेगी. फ्रिज  में  में पहले से ही गर्मी है अत: दरारों से गर्म हवा आती रहेगी और इस तरह फ्रिज को खुला छोड़ देने पर धीरे-धीरे कमरे का तापमान बढ़ जाएगा।





क्या होता है बादल का फटना

यदि घर के फ्रीज यानी रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोल दिया जाए और कमरे के दरवाजे बंद कर दिए जाएं तो क्या कमरा ठंडा हो जाएगा या और गर्म होगा

कैसे हुआ पृथ्वी का निर्माण
चन्द्रग्रहण क्या है और कितने प्रकार का होता है

सूर्यग्रहण क्या है और कितने प्रकार का होता है


Friday, 6 May 2022

मुर्गा और लोमड़ी-पंखुड़ी पाठ दो कक्षा 3

मुर्ग़ा और लोमड़ी 

1 - उत्तर लिखो -
(क) पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे  से लोमड़ी ने क्या कहा ?

उत्तर- पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे  से लोमड़ी कहा कि- “तुम डाल पर क्या कर रहे हो ? मुर्गे तो जमीन 
पर चलते फिरते रहना चाहिए. नीचे उतर आओ.

(ख) लोमड़ी की बात सुनकर मुर्गे ने -
क्या कहा ? ----------- उत्तर- यह तो दुनिया का सबसे अच्छा समाचार है ।

क्या किया ? ............. उत्तर- मुर्गे ने अपनी गर्दन उठाकर ऐसे देखा जैसे दूर की कोई चीज देख रहा हो ।

2 - किसने, किससे क्या कहा ?
(
क) सभी पशु - पक्षियों में समझौता हो गया है - लोमड़ी ने मुर्गे से कहा
(
ख) कुछ शिकारी कुत्ते तेजी से इस ओर दौड़े चले जा रहे हैं - मुर्गे ने लोमड़ी से कहा
(
ग) लगता है शिकारी कुत्तों ने अभी यह समाचार नहीं सुना - लोमड़ी से मुर्गे से कहा

3 - लोमड़ी के जाने के बाद मुर्गा पेड़ से नीचे उतरा । उसने पूरी घटना अपने मित्रों को बताई । सोचों और लिखो - मित्रों ने मुर्गे से क्या-क्या सवाल किए होंगे -

उत्तर – बच्चों की सृजनशीलता ,कल्पनाशीलता को बढाने के लिए बच्चों से  बात करें की मुर्गे के दोस्तों ने क्या क्या बात की होगी?

4 - कहानी का नाम मुर्गा और लोमड़ी है तुम इस कहानी क्या नाम दोगे ?
उत्तर -
इस कहानी के कई  नाम हो सकते हैं – जैसे-  समझदार मुर्गा , धूर्त लोमड़ी,  जैसे को तैसा ।

5 - हमें किन किन माध्यमों से समाचार प्राप्त होते हैं ?
उत्तर - हमें समाचार अखबार (समाचार पत्र),टेलीविजन, रेडियो एवं मोबाइल के माध्यम से से प्राप्त होते हैं ।

6-
कहानी पर कक्षा में अभिनय करो -
उत्तर -बच्चों के समूह बनाकर मुर्गा और लोमड़ी कहानी का अभिनय कराया जायेगा


7 -
लोमड़ी और मुर्गे का चित्र बनाओ -
उत्तर - अध्यापक छात्रों से मुर्गे और लोमड़ी का चित्र बनाने को कहेंगे।

8-
बनाओ अपना अख़बार - अपने गाँव, स्कूल और आस-पास की खबरें साफ़-साफ़ काग़ज़ पर लिख लो । खबरें चार्ट पेपर पर चिपका दो । कुछ चित्र भी बनाओ । अपने अख़बार का एक नाम भी रखो । अख़बार को कक्षा की दीवार पर चिपका दो ।
उत्तर - शिक्षक अपने निर्देशन में एक चार्ट पेपर पर यह गतिविधि करायेंगे.

Monday, 2 May 2022

क्या होता है बादल का फटना

बादल का फटना

जब किसी एक स्थान पर अचानक भारी बारिश होने लगे तो उसे बदल का फटना कहते हैं.सामान्यत: बादल फटने के कारण सिर्फ कुछ मिनट तक मूसलाधार बारिश होती है लेकिन इस दौरान इतना पानी बरसता है कि क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बदल फटने का ये मतलब नही की बदल फट गया और उसके कई टुकड़े हो गए . यदि आप एक गुबारे में पानी भरकर उसे अचानक फोड़ दें तो तो क्या होगा ? सारा पाई एक साथ अचानक एक ही स्थान पर गिर जायेगा ठीक इसी प्रकार बदल फटने की प्रक्रिया होती है  बादल फटने से पानी से भरे बादल की बूंदें तेजी से अचानक जमीन पर गिरती है. इसे फ्लैश फ्लड या क्लाउड बर्स्ट भी कहते हैं. 

बदल क्यूँ फटते हैं?

मौसम विज्ञान के अनुसार जब बादल भारी मात्रा में आद्रता यानि पानी लेकर आसमान में चलते हैं और उनकी राह में कोई बाधा आ जाती है तो काफी ज्यादा नमी वाले बादल एक जगह पर रुक जाते हैं. वहां मौजूद पानी की बूंदें आपस में मिल जाती हैं. बूंदों के भार से बादल का घनत्व बढ़ जाता है तब वो अचानक फट पड़ते हैं, यानि संघनन बहुत तेजी से होता है। इस स्थिति में एक सीमित इलाके में कई लाख लीटर पानी एक साथ पृथ्वी पर गिरता है, जिसके कारण उस क्षेत्र में तेज बहाव वाली बाढ़ आ जाती है। बादल फटने पर 100 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है.

क्यों ज्यादातर बादल पहाड़ों पर ही फटते हैं?

बादल फटने की घटना अक्सर धरती से करीब 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर देखने को मिलती है. पानी से भरे बादल जब हवा के साथ आगे बढ़ते हैं तो पहाड़ों के बीच फंस जाते हैं. पहाड़ों की ऊंचाई इसे आगे नहीं बढ़ने देती है. पहाड़ों के बीच फंसते ही बादल पानी के रूप में परिवर्तित होकर बरसने लगते हैं. बादलों का घनत्व  बहुत ज्यादा होने से बहुत तेज बारिश होती है. कुछ ही मिनट में 2 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो जाती है. 

क्या होता है बादल का फटना

यदि घर के फ्रीज यानी रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोल दिया जाए और कमरे के दरवाजे बंद कर दिए जाएं तो क्या कमरा ठंडा हो जाएगा या और गर्म होगा

कैसे हुआ पृथ्वी का निर्माण

चन्द्रग्रहण क्या है और कितने प्रकार का होता है

सूर्यग्रहण क्या है और कितने प्रकार का होता है


Friday, 15 April 2022

वंदना,प्रार्थना एवं अभियान गीत

वंदना,प्रार्थना एवं अभियान गीत 

1  हे शारदे माँ 
2  
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला
3
जयति जय जय माँ सरस्वती
4
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी
5
हमको  नवल उत्थान दो
6
वहशक्ति हमें दो दयानिधे
7
तू ही राम हैतू रहीम है
8
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
9
इतनी शक्तिहमें देना दाता
10
चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है
11
हम होंगेकामयाब एक दिन
12
हिन्द देश केनिवासी सभी जन एक हैं
13
दया कर दानभक्ति का
14
हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये
15
न हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम

हमारा राष्ट्रगीत - वन्दे मातरम् 

हमारा राष्ट्रगान - जन गण मन