Showing posts with label अभियान गीत. Show all posts
Showing posts with label अभियान गीत. Show all posts

Friday, 15 April 2022

वंदना,प्रार्थना एवं अभियान गीत

वंदना,प्रार्थना एवं अभियान गीत 

1  हे शारदे माँ 
2  
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला
3
जयति जय जय माँ सरस्वती
4
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी
5
हमको  नवल उत्थान दो
6
वहशक्ति हमें दो दयानिधे
7
तू ही राम हैतू रहीम है
8
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
9
इतनी शक्तिहमें देना दाता
10
चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है
11
हम होंगेकामयाब एक दिन
12
हिन्द देश केनिवासी सभी जन एक हैं
13
दया कर दानभक्ति का
14
हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिये
15
न हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम

हमारा राष्ट्रगीत - वन्दे मातरम् 

हमारा राष्ट्रगान - जन गण मन


Thursday, 14 April 2022

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं (Hind Desh Ke Niwasi sabhi jan ek hain)

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।
बेला गुलाब जूही चम्पा चमेली
,
बेला गुलाब जूही चम्पा चमेली
,
प्यारे-प्यारे फूल गूंथे माला में एक हैं ।

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।

कोयल की कूक न्यारी पपीहे की टेर प्यारी,
कोयल की कूक न्यारी पपीहे की टेर प्यारी
,
गा रही तराना बुलबुल राग मगर एक है ।
गा रही तराना बुलबुल राग मगर एक है ।

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।

गंगा यमुना ब्रह्मपुत्र कृष्णा कावेरी
,
गंगा यमुना ब्रह्मपुत्र कृष्णा कावेरी
,
जाके मिल गयी सागर में हुई सब एक हैं ।
जाके मिल गयी सागर में हुई सब एक हैं ।

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।
 

  अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.  

हम होंगे कामयाब एक दिन (Hum Honge Kamyab Ek Din)

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन


हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

होगी शान्ति चारों
होगी शान्ति चारों ओर
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

हम चलेंगे साथ साथ
डाले हाथों में हाथ
हम चलेंगे साथ साथ एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम चलेंगे साथ साथ एक दिन

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

नहीं डर किसी का आज
नहीं भय किसी का आज
नहीं डर किसी का आज के दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
नहीं डर किसी का आज के दिन

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन

हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

 

अनुवाद -गिरिजा कुमार माथुर 

  अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.  

चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है(chandan hai is desh ki mati)


चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥
हर शरीर मन्दिर सा पावन, हर मानव उपकारी है।
जहाँ सिंह बन गये खिलौने, गाय जहाँ मा प्यारी है।
जहाँ सवेरा शंख बजाता, लोरी गाती शाम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥

जहाँ कर्म से भाग्य बदलते, श्रम निष्ठा कल्याणी है।
त्याग और तप की गाथाएँ, गाती कवि की वाणी है ॥
ज्ञान जहाँ का गंगा जल सा, निर्मल है अविराम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥

जिसके सैनिक समर भूमि में, गाया करते गीता हैं।
जहाँ खेत में हल के नीचे, खेला करती सीता हैं।
जीवन का आदर्श यहाँ पर, परमेश्वर का धाम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥
चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥

  अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.  

Wednesday, 13 April 2022

न हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम( Na Ho Saath Koi Akele Bado Tum)

न हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम
सफलता तुम्हारे चरण चूम लेगी।

सदा जो जगाये बिना ही जगा है
अँधेरा उसे देखकर ही भगा है।
वही बीज पनपा पनपना जिसे था
घुना क्या किसी के उगाये उगा है
अगर उग सको तो उगो सूर्य से तुम
प्रखरता तुम्हारे चरण चूम लेगी॥

सही राह को छोड़कर जो मुड़े
वही देखकर दूसरों को कुढ़े हैं।
बिना पंख तौले उड़े जो गगन में
न सम्बन्ध उनके गगन से जुड़े हैं
अगर बन सको तो पखेरु बनो तुम
प्रवरता तुम्हारे चरण चूम लेगी॥

न जो बर्फ की आँधियों से लड़े हैं
कभी पग न उसके शिखर पर पड़े हैं।
जिन्हें लक्ष्य से कम अधिक प्यार खुद से
वही जी चुराकर तरसते खड़े हैं।
अगर जी सको तो जियो जूझकर तुम
अमरता तुम्हारे चरण चूम लेगी॥

न हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम
सफलता तुम्हारे चरण चूम लेगी।