Thursday 15 June 2017

लिखने की तैयारी

कक्षा एक /कलरव/पाठ पांच /लिखने की तैयारी

अध्याय पांच का नाम है लिखने की तैयारी इस अध्याय के नाम से स्पष्ट है कि बच्चों को लिखने का प्रारंभ अब अध्यापक द्वारा करवाया जाएगा..  
इसके लिए पाठ में चूहे और बिल्ली से मिलती हुई आकृति बनाई गई है जोकि अंगूठे के निशान जैसी है।
अध्यापक अध्यापिका छात्रों को अंगूठे के निशान की सहायता से तितली मछली मकड़ी चिड़िया हाथी बंदर चींटी आदि संभव आकृतियां बना कर दिखाएगा.. 
● सबसे पहले बच्चों से अंगूठे का निशान लगवाएंगे..
● अंगूठे का निशान को किसी भी जानवर के धड़ के रूप में प्रयुक्त किया करेंगे..
● अंगूठे के निशान के ऊपर गोला बनाकर जानवर का सांकेतिक चेहरा बनाएंगे.
● अंगूठे के निशान पर आड़ी तिरछी रेखाओं की सहायता से पैर बनायेंगे।


अध्यापक इसका ध्यान देंगे कि यह एक संपूर्ण चित्र नहीं है यह  आड़ी तिरछी रेखाएं गोले की सहायता सेबनाया गया एक सांकेतिक चित्र है,जिसका प्रयोग खेल खेल में बच्चों के लिखने की तैयारी के लिए किया जाता है।

वीडियो:  इस पाठ का क्लासरूम टीचिंग वीडियो जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा 

नोट: यदि इस पाठ से सम्बंधित कोई अन्य सुझाव,लेख,वीडियो आदि आप के पास उपलब्ध हो तो कृपया 8604208968 पर भेजें कमेन्ट बाक्स में अपना सुझाव दें 

No comments:

Post a Comment