Friday, 19 October 2018

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत और बड़कागांव प्रथम बरहज में हुआ Children Skill Development Program का प्रारंभ।

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत और बड़कागांव प्रथम बरहज में हुआ Children Skill Development Program का प्रारंभ।

बच्चों में परिवेश के माध्यम से तकनीकी ज्ञान के अवधारणा की स्थापना हेतु एक प्रयास हेतु पायलट

 प्रोजेक्ट के रूप में दो विद्यालयों पर सप्ताह मे एक दिन छात्रों के कौशल विकास का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। यदि तकनीकी रूप से विकसित देशों की शिक्षा व्यवस्था  को देखें तो छोटी कक्षाओं से ही उनको विभिन्न कौशलों में प्रयोगात्मक रूप से दक्ष करने के प्रयास किया जाता हैं। परंतु यहां की व्यवस्था में प्राथमिक शिक्षा में, अब तक यह औपचारिक रूप से नही हो पाया है। इसके विकल्प के रूप में आप शनिवार या अन्य किसी दिन बालको को किसी विभिन्न स्किल में पारंगत बनाने हेतु कार्यक्रम चला सकते हैं । इसी क्रम में देवरिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत बैतालपुर और बड़कागांव प्रथम बरहज में स्किल डेवेलपमेंट कार्यक्रम के तहत LED लाइट से परिचय,बैटरी से परिचय,बैटरी को जोड़ना और बैटरी की सहायता से LED की टेस्टिंग बताया गया। दोनो ही विद्यालयों में छात्र इन कार्यक्रमो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस प्रकार के साप्ताहिक आयोजनों से छात्रों की नवान्वेषण और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। इन कौशलों का उपयोग छात्र आगे के जीवन में जीविकोपार्जन आदि के लिए भी कर सकता है।
                                   
https://goo.gl/aRHrJg
आप सभी गुरुजन के सुझाव अपेक्षित।

धन्यवाद
आशुतोष नाथ तिवारी
शिक्षक सम्प्रेषण मंच

Wednesday, 10 October 2018

बेसिक शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने किया नवाचार प्रोजेक्ट एवं ICT सेटअप का निरीक्षण

आज 7 अक्तूबर 2018 को जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया रामपुर कारखाना में बेसिक शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल की उपस्थिति में समेकित शिक्षा के अंतर्गत संचालित एक्सिलरेटेड लर्निंग कैम्प का आयोजन हुआ। कैम्प में बेसिक शिक्षा परिषद के विभिन्न विद्यालयों ने अपने अपने अपने नवचार एवं मॉडल की प्रस्तुति दी।कैम्प में प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत बैतालपुर, देवरिया के छात्रों ने विभिन्न शैक्षिक मॉडलों के साथ स्टाल लगाया। 
 

प्राथमिक विद्यालय बड़कागांव के अध्यापक श्री शिखर शिवम् त्रिपाठी एवं प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत के अध्यापक आशुतोष नाथ तिवारी ने आईसीटी( इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) संबंधित स्टाल लगाया तथा QR कोड,आडियो वीडियो रिकार्डिंग संबंधी उपकरणों और उनके शैक्षिक प्रयोग का प्रदर्शन किया।
माननीय मंत्री महोदया ने स्टाल का निरीक्षण कर प्राथमिक शिक्षा के लिए विकसित की जा रही, नवीन शिक्षण सामग्रियों के बारे मे जानकारी ली एवं अपने सुझाव दिये। ये मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय की विभाग की मुखिया ने हमारे प्रयासों को सकारात्मक रूप से लेते हुए छात्रों एवं अध्यापको द्वारा बनाये गए मॉडल एवं नवाचार की प्रशंसा की।
इस अवसर पर जनपद देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री माधव जी तिवारी,मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार त्यागी, जिला समन्वयक श्री ज्ञानेंद्र जी ,विभिन्न ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी महोदय, जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया के प्राचार्य एवं प्रवक्तागण समेत विभिन्न माननीय विधायकगण समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आशुतोष नाथ तिवारी

Wednesday, 26 September 2018

संख्या ज्ञान,गिनती एवं जोड़ घटाना गुणा भाग हेतु टीएलएम (Multi Mathematical Intelligence Stick Toy)

प्राथमिक स्तर पर संख्या ज्ञान, जोड़, घटाना, गुणा और भाग का प्रारंभिक ज्ञान देने के लिए "Multi Mathematical Intelligence Stick Toy" अत्यंत ही उपयोगी TLM  है।
इसको आप स्वयं बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप
बेंत/बांस/कोई अन्य लकड़ी की पतली पतली डंडी ,चार अलग अलग रंग, रंगीन टेप और दफ़्ती की आवश्यक्ता है। लकड़ी के छोटे डंडी के जगह पर आप पेंसिल का उपयोग भी कर सकते हैं।
इन छोटी डंडियों अथवा पेंसिल को 10 10 के समूह में बना कर 4 रंगों से रंग ले। दफ़्ती की सहायता से ➕ ➖ ✖ ➗ और = का चिन्ह बना कर उसे विभिन्न रंगों से रंग दें या रंगीन टेप लगा दें। दफ़्ती के ही छोटे छोटे टुकड़े काटकर उसपर रंगीन टेप से 0 से 9 तक की गिनती लिख लें।
छात्र को कुछ डंडियां देकर गिनने को कहे और जब वो उसे संख्या रूप अर्थात 3 डंडी, 4 डंडी बताता है तो उसे उस समय 3 अथवा 4 संख्या की पहचान कराएं एवं कॉपी पर लिखने का प्रयास करने को कहें।  दो छात्रों को आप कुछ डंडियां देकर, उन्हें एकसाथ मिलाकर एक साथ गिनने को कहें। जब छात्र सही सही गिनने लगे तो ➕  की संक्रिया चिन्ह समेत समझा सकते हैं। इसी प्रकार घटाना  ➖  गुणा  ✖  और भाग ➗ को भी क्रमिक रूप से समझाया जा सकता है।
जो अध्यापक अध्यापिका इसे बनाने में समय/संसाधन नही दे पा रहे वो इसे AMAZON SHOPPING से मंगा सकते हैं। यह वहां भी उपलब्ध है।

धन्यवाद
आशुतोष नाथ तिवारी
शिक्षक सम्प्रेषण मंच

Sunday, 23 September 2018

जनतांत्रिक पद्धति से हुआ प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव.

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत ,ब्लाक बैतालपुर, जनपद देवरिया में दिनांक 20 सितंबर 2018 को जनतांत्रिक पद्धति से विद्यालय एवं कक्षा के विभिन्न पदों  ( पाँचो कक्षाओं के मॉनिटर, मानिट्रेस,विभिन्न खेलो हेतु स्पोर्ट्स हेडस,सैनिटेशन हेड, हेड ब्वाय और हेडगर्ल)  हेतु छात्रों का चुनाव सम्पन्न हुआ। कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक के छात्रों ने विभिन्न पदों पर, मतपत्र पर अपने पसंद के उम्मीदवार का नाम लिखकर मतपेटिका में डाले।जिन छात्रों को लिखने में समस्या थी उनका सहयोग सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह ने किया। 
    मतदान के बाद ग्रामसभा बोडिया अनंत के ग्रामप्रधान श्री संजय राव, शिक्षक प्रतिनिधि श्री संजय मिश्रा,श्री जय प्रकाशमणि त्रिपाठी ,के उपस्थिति में छात्रों के मतों की गणना हुई,और निर्वाचित छात्रों के नाम की घोषणा हुई। इसके पश्चात छात्रों का बैज अलंकरण समारोह हुआ जिसमें तीनो अतिथिगण,प्रधानाध्यापिका श्री मृदुला मिश्रा और ब्लाक व्यायाम शिक्षक श्री श्रीराम यादव ने छात्रों को बैज पहनाकर उन्हें  उनके कर्तव्यों को बताते हुए विद्यालय में नियमित रहकर ,विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने मे अपना योगदान देने की बात कही।बैज अलंकरण समारोह के बाद विज्ञान प्रतियोगिता में सम्मानित छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।इसके बाद तीनों प्रतिनिधियों ने छात्रों को अपने आशीर्वचनों से अनुग्रहित कर और मेहनत करके नायें कीर्तिमान स्थापित करने का आशीर्वाद दिया..निर्वाचित छात्रों के नाम हैं।

हेड़ गर्ल और हेड ब्वाय -  शिवांगी विश्वकर्मा और प्रियांशु
मॉनिटर कक्षा 1 से 5 तक क्रमश-  नितिन, रेहान, कृष्णा,अभय,दीपक
मॉनिट्रेस कक्षा 1 से 5 तक क्रमशः  निधि,नफीसा,निभी,अलीशा,नाजिश
गेम्स हेड- सूमा,आदित्य,नरगिस, आरुही
सैनिटेशन हेड-फरहान और शमीम
जूनियर हेड ब्वाय-सागर और रणबीर
जूनियर हेड गर्ल- आरुषि

आशुतोष नाथ तिवारी
प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत
बैतालपुर, देवरिया 

Thursday, 20 September 2018

Download Related to Kayakalp (Pratham Module Graded Learning)




नवोदय विद्यालय देवरिया के प्रधानाचार्य ने किया प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत के छात्रों से संवाद

आज दिनांक 20/09/2018 को नवोदय विद्यालय देवरिया के प्रधानाचार्य श्री बीपी मिश्रा जी एवं विकास खंड बैतालपुर के सह समन्वयक श्री संजय तिवारी जी ने प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त,बैतालपुर देवरिया का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं से संवाद किया। श्री संजय तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा एवं अन्य अध्यापको की उपस्थिति में छात्रों से संवाद कर उनके अधिगम स्तर को और उत्कृष्ट बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। प्रधानाचार्य श्री बीपी मिश्रा ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित विज्ञान मेले में पुरस्कृत छात्र छात्रों के मॉडल को देखा और उसका डेमो छात्रों से लिया। छात्रों के डेमो से संतुष्ट श्री मिश्रा ने छात्रों को अन्य विज्ञान संबंधी नवान्वेषण एवं विज्ञान मॉडल में हर प्रकार का सहयोग एवं मार्गदर्शन की बात कही और आशीर्वाद दिया। छात्रों के सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी ज्ञान की परख के लिए श्री मिश्रा ने राज्यों के नाम,राजधानी,जनप्रतिनिधियों के नाम समेत छात्र छात्राओं से  आंग्लभाषा में परिचय एवं अन्य प्रश्न पूछे। छात्र छात्राओं ने अंग्रेजी गीत समेत अन्य गीत,कविता,कहानी आदि विधाओं में अपना प्रदर्शन दिखाया। तत्पश्चात श्री मिश्रा ने छात्रों से संवाद में उनको माता पिता के सम्मान करने,अनुशासित रहने एवं मन लगाकर पढाने की बात कही। छात्रों के निवेदन पर प्रधानाचार्य महोदय ने छात्रों को एक प्रेरणादायक कविता  "लहरों से डरकर नौका पार नही होती" सुनाई जिसे छात्रों ने बहुत पसंद किया। इसके पश्चात छात्रों को जूते का वितरण किया। विद्यालय के संरक्षक श्री महेंद्र मल्ल ने प्रधानाचार्य और सह समन्वयक महोदय को विद्यालय आने एवं एवं छात्रों तथा अध्यापको को मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य महोदय छात्रों के प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे और  छात्रों एवं अध्यापको को भविष्य में किसी भी प्रकार के शिक्षण संबंधी सहयोग के लिए सर्वदा उपलब्ध रहने की बात कही।

आशुतोष नाथ तिवारी
प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत

विकास खंड -बैतालपुर
जनपद- देवरिया 

नवप्रवर्तन एवं नवान्वेषण प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत के छात्र दीपक नाजिश और शिवांगी हुए पुरस्कृत

नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने हेतु आज राजकीय इंटरमीडिएट कालेज देवरिया में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के तत्वावधान में  तोड़ फोड़ जोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र (वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला गोरखपुर) द्वारा किया गया और इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ द्वारा प्रायोजित किया गया।प्रतियोगिता में नवप्रवर्तको,नवान्वेषी छात्रों को प्रस्तुति देनी थी। हालांकि ज्यादातर छात्र और मॉडल 6 से 12 के स्तर के थे। प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत,बैतालपुर देवरिया के कक्षा 4 एवम कक्षा 5 के छात्रों ने अपने मॉडल को प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी। छात्रों ने नंबर काउंटिंग मशीन बाई वुडेन स्क्रैप, मैथेमेटिकल शेप्स बाई वुडेन स्क्रैप  और कैलेंडर द्वारा गिनती के मॉडल प्रस्तुत किये। देवरिया के जिलाधिकारी श्री अमित किशोर और वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला गोरखपुर के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी श्री महादेव पांडेय जी ने छात्रों के स्टाल का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया और  प्रमाणपत्र एवं मेमेंटो देकर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। इन छात्र छात्राओं के नाम शिवांगी विश्वकर्मानाजिश खातून दीपक सिंह हैं.प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा,सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह,सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रियंका यादव ने छात्रों को बधाइयाँ प्रेषित की।
 इन छात्र छात्राओं के अध्यापक के रूप में मेरे लिए यह प्रसन्नता और संतुष्टि का विषय है कि छात्रों ने अपने से बड़े आयुवर्ग के लिए आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का उत्साह और आत्मविश्वास दिखाया और एक दिन में खुद को तैयार किया। कार्यक्रम के पश्चात छात्र छात्राओं ने अपना प्रमाणपत्र और मेमेंटो माता पिता एवं परिवारजनों को देकर आशीर्वाद लिए। आशा है आगे भी छात्र इसी प्रकार का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रस्तुतिकरण में और उत्कृष्टता ले आएंगे।
विशेष आभार- श्री शिखर शिवम त्रिपाठी जी जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकाल कर बच्चों के मॉडल बनाने के कांसेप्ट को क्लियर किया।  श्री विजय श्रीवास्तव एवं श्री जय शिवचंद सर जिन्होंने छात्रों को कुछ परिवर्तनों के साथ नये मॉडल को बनाने एवं नवान्वेषण करने की प्रेरणा दी।
धन्यवाद 
आशुतोष नाथ तिवारी 
प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत 
विकास खंड - बैतालपुर,जनपद देवरिया।