Friday, 1 February 2019

कायाकल्प माड्यूल द्वितीय बैच ट्रेनिंग के क्रम में प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत पर अध्यापको ने किया बेसलाइन टेस्टिंग


दिनांक 01/02/2019 को बेसिक शिक्षा परिषद  और प्रथम संस्था के सहयोग से चलाये जा रहेकायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग माड्यूल के टूल टेस्टिंग प्रेक्टिस के क्रम में बीआरसी औरा चौरी पर प्रशिक्षण ले रहे द्वितीय बैच के अध्यापक अध्यापिकाओं ने  प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत का भ्रमण किया और सम्बंधित कक्षाओं में जा कर बेसलाइन टेस्टिंग का अभ्यास किया. साथ ही साथ प्रशिक्षुओं ने छात्रों के साथ माड्यूल से सम्बंधित्त विभिन्न गतिविधियाँ की . सत्र के उपरांत अध्यापको ने विद्यालय के परिवेश एवं गुणवत्ता से सम्बन्धी अपने विचार  साझा किया और आवश्यक सुझाव दिए. प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने सभी अध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की बच्चों के शैक्षिक स्तर एवं गुणवत्ता  में उन्नयन का प्रयास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है. यदि  हमारे परिवेश का छात्र आज गिनती नहीं जानता है तो कल का लक्ष्य यही होना चाहिए की बच्चा गिनती सीखने की शुरुवात करे. छात्र अध्यापको के साथ बहुत प्रसन्न नजर आये .कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त पर सहायक अध्यापक आशुतोष नाथ तिवारी  बीआरपी श्री आशुतोष भूषण सिंह  एवं  बीआरपी श्री बृजेश सिंह उपस्थित रहे..

श्रीमती मृदुला मिश्रा के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त पर 15 दिवसीय संस्कृत कार्यशाला का प्रारंभ.


दिनांक 01/02/2019 को राज्य  संस्कृत संस्थान  लखनऊ और राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, 0प्र0 के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में कक्षा 3से 5 के छात्रों हेतु  15 दिवसीय संस्कृत कार्यशाला का प्रारंभ हुआ. कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री कृष्ण मुरारी तिवारी ने छात्रों से विमर्श करते हुए उन्हें संस्कृत की वैज्ञानिकता के बारे में बताया तथा उन्हें अन्य भाषाओँ के साथ साथ अनिवार्य रूप से संस्कृत का ज्ञानार्जन करने हेतु प्रेरित किया . कार्यक्रम की संयोजिका तथा  प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने संस्कृत भाषा में वंदना सुनाते के बाद छात्रों को सम्बोधित  करते हुए कहा की संस्कृत सभी भाषाओँ की जननी है और नवीन वैज्ञानिक खोजों ने भी संस्कृत की प्रमाणिकता का समर्थन किया है . श्रीमती मृदुला मिश्रा ने छात्रों को पूरे मनोयोग  से इस प्रशिक्षण को लेने की बात कही.  कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त पर सहायक अध्यापक आशुतोष नाथ तिवारी , श्री आशुतोष भूषण सिंह एवं श्रीमती प्रियंका यादव उपस्थित रहीं . 



Saturday, 26 January 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त पर गणतंत्र दिवस समारोह

आज प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया . सुबह सुबह छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली .विद्यालय पर कार्यक्रम के प्रारंभ में  ग्राम प्रधान श्री संजय राव एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने झंडा  झंडारोहण के बाद महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया इसके पश्चात विद्या की देवी  माता सरस्वती की प्रार्थना के बाद छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए . कक्षा एक और दो के छात्रों ने लुंगी डांस पर नृत्य प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया. कक्षा 5 के छात्रों ने संदेशे आते हैं गीत पर नृत्य किया . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री वृद्धि चंद विश्वकर्मा (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रों को गणतंत्र के महत्त्व को बताया.  ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने कार्यक्रम में बोलते हुए छात्रों को अपनी ऐतिहासिक विरासत,स्वाधीनता तथा गणतंत्र का महत्त्व बताया .इसके पश्चात् पुरस्कार वितरण तथा मिष्ठान्न वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया . कार्क्रम में  समेत प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह,श्रीमती प्रियंका यादव समेत ग्राम के समस्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Friday, 25 January 2019

कायाकल्प माड्यूल के तहत प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत पर अध्यापको ने किया भ्रमण

दिनांक 25/01/2019 को बेसिक शिक्षा परिषद  और प्रथम संस्था के सहयोग से चलाये जा रहे कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग माड्यूल के टूल टेस्टिंग प्रेक्स्तिस के क्रम में बीआरसी औरा चौरी पर प्रशिक्षण ले रहे अध्यापक अध्यापिकाओं ने  प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत का भ्रमण किया और सम्बंधित कक्षाओं में जा कर बेसलाइन टेस्टिंग का अभ्यास किया. साथ ही साथ प्रशिक्षुओं ने छात्रों के साथ माड्यूल से सम्बंधित्त विभिन्न गतिविधियाँ की . सत्र के उपरांत अध्यापको ने विद्यालय के परिवेश एवं गुणवत्ता से सम्बन्धी अपने विचार प्रधानाध्यापिका मृदुला मिश्रा के साथ साझा किया और आवश्यक सुझाव दिए. प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने अध्यापको को समर्पण एवं निष्ठा  के साथ अपने कर्तव्यपालन का सुझाव दिया. विद्यालय के छात्र अध्यापको के साथ बहुत प्रसन्न नजर आये .कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त पर सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रियंका यादव तथा बीआरपी आशुतोष भूषण सिंह उपस्थित रहे .

Thursday, 6 December 2018

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत पर मिजेल्स रूबेला टीकाकरण अभियान संपन्न


आज प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत पर मिजेल्स रुबैला टीकाकरण का कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका मृदुला मिश्रा  के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ । टीकाकरण से संबंधित भ्रान्तियों के निवारण हेतु सबसे पहले सहयक अध्यापक आशुतोष नाथ तिवारी ने अपने पुत्र वेदांश तिवारी का टीकाकरण उसी बूथ पर कराया । छात्रोँ का उत्साह देख गांव के अन्य बच्चे भी टीकाकरण में सम्मलित हुए। इस अवसर पर सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह, श्रीमती प्रियंका यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे ।आप सभी अपने नजदीकी बूथ पर अपने बच्चों का मिजेल्स और रुबैला का टीका जरूर लगवाएं ।

Monday, 26 November 2018

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत- मिजेल्स रुबैला टीकाकरण अभियान की जनजागरूकता रैली

आज दिनांक 27/11/2018 को प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में मिजेल्स रुबैला के टीकाकरण अभियान के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई. छात्रों एवं अध्यापको ने पूरे गाँव में भ्रमण करके ग्रामवासियों को मिजेल्स और रूबेला के संभावित खतरे के बारे में आगाह किया और सबको टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. रैली का नेतृत्व कक्षा 5 के छात्र एवं हेड ब्वाय दीपक तथा विद्यालय की हेड गर्ल  शिवांगी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा, सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रियंका यादव, श्री आशुतोष भूषण सिंह ,नीलम सिंह, अंजू यादव, सरोज यादव , आशुतोष नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।