कक्षा 3 पाठ 3 त्यौहार मनाएं एक साथ- नीचे
लिखे गए प्रश्न NCERT आधारित पाठ्य पुस्तक
से सम्बंधित पथ के हैं . अध्यापक आवश्यतानुसार प्रश्नों को लिखवा सकते हैं.
प्रश्न 1. ऋषि कहाँ का रहने वाला था?
उत्तर: ऋषि जम्मू का रहने वाला था।
प्रश्न 2. ऋषि अपने परिवार के साथ कहाँ घूमने जा रहा था?
उत्तर: वह अपने मामा-मामी के घर हिमालय
के पहाड़ों में घूमने जा रहा था।
प्रश्न 3. बस की खिड़की से ऋषि को कौन-कौन से प्राकृतिक दृश्य दिखाई
दिए?
उत्तर: घुमावदार सड़कें, रंग-बिरंगे फूलों से ढकी पहाड़ियाँ और लंबे-लंबे पेड़ दिखाई
दिए।
प्रश्न 4. मामा के बगीचे में ऋषि ने कौन-कौन से फूल पहचाने और नोनिका
ने उसे किस फूल का नाम बताया?
उत्तर: ऋषि ने गुलाब, गेंदा और गुड़हल के फूल पहचाने। नोनिका ने उसे ट्यूलिप फूल का
नाम बताया।
प्रश्न 5. ‘हाख’ क्या है?
उत्तर: हाख एक प्रकार की हरी पत्तेदार
सब्जी है।
प्रश्न 6. कश्मीर में किस फूल का त्योहार मनाया जाता है?
उत्तर: ट्यूलिप का त्योहार मनाया जाता
है।
प्रश्न 7. चिया के मित्र वेंकट किस त्योहार को मनाते हैं?
उत्तर: वे विशु का त्योहार मनाते हैं।
प्रश्न 8. ‘विशु कनि’ बनाने में किन वस्तुओं का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: अमलताश के पीले फूलों, सब्जियों और फलों का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 9. विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का क्या नाम है?
उत्तर: माउंट एवरेस्ट।
प्रश्न 10. माउंट एवरेस्ट किस पर्वतमाला में स्थित है?
उत्तर: हिमालय पर्वतमाला में।
प्रश्न 11. झारखंड में वसंत ऋतु का कौन-सा प्रसिद्ध त्योहार मनाया जाता
है?
उत्तर: सरहुल।
पृष्ठ संख्या
प्रश्न 12. एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करने के लिए अलग-अलग तरह
के कौन-कौन से वाहनों का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: बस, रेलगाड़ी, कार, साइकिल,
नाव और हवाई जहाज़ का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 13. हम यात्रा के दौरान सुरक्षित कैसे रह सकते हैं?
उत्तर: यातायात के नियमों का पालन करके, सीट बेल्ट लगाकर और सावधानी से यात्रा करके।
प्रश्न 14. त्योहारों पर बनाए जाने वाले विशेष खाद्य व्यंजन कौन-कौन से
हैं?
उत्तर: गुजिया, सेवइयाँ, ठेकुआ, पीठा,
सद्या, होलिगे और खजूर का केक बनाए जाते हैं।
प्रश्न 15. त्योहार और उत्सव हमें एक-दूसरे से मिलने-जुलने के अवसर
कैसे देते हैं?
उत्तर: त्योहारों पर लोग मिलते हैं, शुभकामनाएँ देते हैं और मिलकर खुशियाँ मनाते हैं।
प्रश्न 16. क्या आपको प्रकृति के साथ समय बिताना अच्छा लगता है?
प्रकृति की कौन-सी बात आपको खुशी देती है?
उत्तर: हाँ, मुझे प्रकृति के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। रंग-बिरंगे
फूल, हरियाली और पक्षियों की मधुर आवाज़ मुझे खुशी देती है।

No comments:
Post a Comment