Saturday, 3 June 2017

तालाब गणित

कक्षा एक/कलरव/पाठ तीन/तालाब गणित 

कक्षा एक कलरव का तीसरा अध्याय है तालाब गणित जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि यह अध्याय कुछ सामान्य प्रारंभिक गणितीय ज्ञान को बच्चों को समझाने में उपयोगी है साथ ही साथ इस अध्याय के माध्यम से अध्यापक अथवा अध्यापिका छात्रों को तालाब के बारे में बताएंगे। जिन अध्यापक/अध्यापिकाओं की ड्राइंग स्किल अच्छी है उन्हें चाहिए कि वह पाठ्य पुस्तक में दिए चित्र के अनुसार एक श्यामपट पर तालाब एवं उसके परिवेश का चित्र बनाएं अथवा यदि ड्राइंग चित्र बनाना संभव ना हो तो बच्चों को पाठ्यपुस्तक से चित्र के माध्यम से निम्न बिंदु पढ़ाएं..

● सबसे पहले बच्चे को कम और ज्यादा की गणितीय संकल्पना के बारे में चित्र के माध्यम से बताएं जैसा कि आप चित्र में देख सकते हैं तालाब के आसपास एवं तालाब में विभिन्न पक्षी एवं जानवर के अलग-अलग संख्या में है उनकी आपस में तुलना करा कि आप बच्चों को कम या ज्यादा की संकल्पना से परिचित करा सकते हैं
● दूसरे चरण में अध्यापक या अध्यापिका छात्रों को पानी में रहने वाले जमीन पर रहने वाले एवं पेड़ पौधों पर रहने वाले जानवरों तथा पक्षियों के नाम बता सकते हैं।
बच्चों को कुछ जानवरों एवं पक्षियों के नाम बता कर यह पूछा जा सकता है कि इसमें से कौन जमीन पर चलता है कौन जल में रहता है या कौन उड़ता है।
"● तालाब गणित पढ़ाने के तीसरे चरण में तालाब से होने वाले लाभ पर बच्चों से बातचीत अध्यापक करेंगे जैसे कि तालाब से हमें सिंचाई के लिए पानी मिलता है जानवरों के पीने के लिए पानी मिलता है आदि आदि।।
तालाब में क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए इसका ज्ञान करा सकते हैं जैसे की तालाब में स्वच्छ रखना चाहिए तालाब में कूड़ा करकट नहीं देखना चाहिए एवं बच्चों को तालाब से दूर रहना चाहिए अन्यथा डूबने का खतरा रहता है।
● जल की उपयोगिता के बारे में अध्यापक छात्रों को बताएंगे एवं तालाब के अलावा अन्य किन किन स्रोतों से जल प्राप्त हो सकता है इसका ज्ञान अध्यापक छात्रों को कराएंगे...
अध्यापक छात्रों को गृहकार्य के रूप में, उड़ने वाले एवं पानी में रहने वाले जानवरों के नाम याद करने के लिए कर सकते हैं। घर में पालतू जानवरों की संख्या गिनकर आने का गृहकार्य उसकी गणितीय क्षमता को बढ़ाएगा..

इस पाठ का क्लासरूम टीचिंग वीडियो जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा 

नोट: यदि इस पाठ से सम्बंधित कोई अन्य सुझाव,लेख,वीडियो आदि आप के पास उपलब्ध हो तो कृपया 8604208968 पर भेजें कमेन्ट बाक्स में अपना सुझाव दें  

भारत प्यारा

कक्षा एक/कलरव/पाठ एक/भारत प्यारा 

भारत प्यारा
देश हमारा।
हम उसके ही
नन्हे बच्चे।

कितने सच्चे
कितने अच्छे।
है सबसे ही
प्रेम हमारा।

भारत प्यारा
देश हमारा।
                                            लेखक : द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी 





अध्यापकों को बच्चों यह कविता पढ़ाते समय कविता को कंठस्थ कराने के बाद अर्थ बताना चाहिए...इसमें दो बिंदुओं का प्रमुख ध्यान रखना है
●पहला बिंदु यह है कि अध्यापक बच्चों को अपने देश का नाम विशेषताएं आदि बताएगा। भारत देश के बारे में बच्चों की मानसिक क्षमता के अनुरूप ज्ञान देगा और यह बताएगा कि कि हमारा भारत देश बहुत प्यारा है।
● कविता को पढ़ाते समय दूसरा बिंदु यह है की अध्यापक बच्चों को सच्चा बनने की प्रेरणा देगा एवं बच्चों को यह समझायेगा कि वह सबके साथ प्रेम से रहें..
●चुकी कविता प्राथमिक कक्षा के बच्चों को पढ़ाई जा रही है अतः अध्यापक/अध्यापिका इसका ध्यान देंगे की कविता पूरे हाव भाव के साथ प्रस्तुत की जाए जिससे कविता में बच्चों की रूचि बनी रहेगी और कविता बच्चों को जल्दी कंठस्थ होगी..
अर्थ: कविता का अर्थ लिखना आवश्यक नहीं है क्योंकि कविता सामान्य शब्दों में लिखी गई है..


क्लासरूम टीचिंग विडियो




इस वीडियो को डाउनलोड करने हेतु कृपया यहाँ क्लिक करें 

साभार:
आशुतोष नाथ तिवारी
प्राथमिक विद्यालय सोनबह
विकासखंड रुद्रपुर,जिला देवरिया
व्हाट्स ऐप संपर्क: 8604208968

नोट: यदि इस पाठ से सम्बंधित कोई अन्य सुझाव,लेख,वीडियो आदि आप के पास उपलब्ध हो तो कृपया 8604208968 पर भेजें कमेन्ट बाक्स में अपना सुझाव दें  

बाग़

कक्षा एक/कलरव/पाठ दो/बाग़ 


कक्षा एक के दूसरे पाठ का नाम है बाग। जिसका बोलचाल की भाषा में अर्थ बगीचे से है। इस पाठ में अध्यापक या अध्यापिका को बच्चों को बाग के चित्र का अवलोकन कराना होता है इस चित्र को आप पुस्तक के माध्यम से भी अवलोकित करा सकते हैं अथवा जिन अध्यापकों की ड्राइंग स्किल अच्छी हो,वो श्यामपट्ट पर एक बगीचे और उसके अवयवों का चित्र बना सकते हैं।इसके लिए वह पाठ्य पुस्तक का संदर्भ ले सकते हैं चित्र का स्क्रीनशॉट नीचे दिया गया है..


चित्र को दिखाकर अध्यापक बच्चों से निम्न प्रश्न पूछेंगे

● बच्चों आपमे से कितने लोगों ने बाग देखा है?
● बाग में आपने क्या-क्या देखा है?
● बाग में कौन-कौन से जानवर अथवा पक्षी आपको देखने को मिलते हैं
● जब बालक कुछ जानवरों और पक्षियों के नाम को बताता है तो आप जानवर और पक्षियों में अंतर बता सकते हैं । जानवर जैसे कुत्ता बिल्ली बैल भैंस गाय आदि जमीन पर रहते हैं और पक्षी जैसे तोता कौवा मोर कोयल गौरैया आज पेड़ पर रहती है। पुनः पक्षियों के पेड़ पर रहने के स्थान घोंसले के बारे में एवं घोंसले में पक्षियों के अंडे के बारे में आप बच्चों को बता सकते हैं।

● छात्रों को मधुमक्खी के बारे में बताया जा सकता है ।पेड़ पर मधुमक्खी के छत्ते के साथ साथ मधुमक्खी से मिलने वाले शहद के बारे में बता सकते हैं । बच्चों को इस बात से सावधान किया जा सकता है कि मधुमक्खी के छत्ते पर हुए हाथ ना डालें यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है।
● बच्चों से दूर और पास से संबंधित प्रश्न पूछे एवं बताये जाएंगे, जैसे कि पेड़ के नीचे खड़े पर बच्चे को यह बताया जा सकता है कि, पेड़ के तने के पास बंधी हुई गाय नजदीक है एवं पेड़ की डालियों पर चिड़ियों द्वारा बनाया गया घोसला दूर है । इस
प्रकार बच्चे की नजदीक और दूर की अवधारणा को हम और अधिक स्पष्ट कर सकते हैं.

● बच्चे से ऊंचा और नीचा संबंधी प्रश्न पूछे जा सकते हैं जैसे कि पेड़ की डालियां ऊंची है एवं तना नीचे।

● बच्चे को छोटा और बड़ा की अवधारणा समझाई जा सकती है बगीचे में टहल रही गाय बड़ी है और बिल्ली छोटी। मोर बड़ा है ,गौरेया छोटी और मधुमक्खी बहुत छोटी।

● बच्चों से क्या प्रश्न पूछा जा सकता है कि वह अपने आस-पास क्या देखते हैं? बच्चों को पालतू पशु पक्षियों जैसे कुत्ता,बिल्ली, तोता,मुर्गा,गाय आज के बारे में अध्यापक बताएंगे।
● गांव में और क्या क्या देखने को मिलता है इसके बारे में अध्यापक छात्रों से प्रश्न करेंगे एवं वार्तालाप करेंगे। खेतों में कौन कौन से उपकरण उपयोग होते हैं, जैसे फावड़ा, ट्रैक्टर, हंसिया, बैलगाड़ी आदि, उसके बारे में छात्र से अध्यापक वार्ता करेंगे।
● बच्चों की बुद्धि लब्धि और मानसिक स्तर के अनुसार पक्षियों के एवं जानवरों के व्यवहार एवं लाभ आदि के बारे में बताया जा सकता है । जैसे की मधुमक्खी से शहद प्राप्त होता है और गाय से दूध।
ज्यादातर बच्चे ग्रामीण परिवेश के हैं अतः उन्हें इस पाठ को वास्तविक उदाहरण देकर समझाना ज्यादा उपयुक्त होगा। जैसे कि सभी बच्चों ने अपने यहां खेत-खलिहान बाग बगीचे देखे होंगे, अतः उन बच्चों को गृहकार्य के रूप में यह कहा जा सकता है कि वह आज अपने गांव के खलिहान या बगीचे में जाएंगे और उन्होंने वहां क्या-क्या देखा कल पुनः कक्षा में आ कर बताएंगे..

इस पाठ का क्लासरूम टीचिंग वीडियो जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा 

नोट: यदि इस पाठ से सम्बंधित कोई अन्य सुझाव,लेख,वीडियो आदि आप के पास उपलब्ध हो तो कृपया 8604208968 पर भेजें कमेन्ट बाक्स में अपना सुझाव दें  

Sunday, 21 May 2017

शिक्षा को नया आयाम देने में जुटे आशुतोष : अमर उजाला

प्राथमिक विद्यालय सोनबह के अध्यापक आशुतोष नाथ तिवारी के प्राथमिक पाठ्यक्रम को आनलाइन करने के प्रयास को अमरउजाला अखबार ने प्राथमिकता से जगह दिया...



Saturday, 13 May 2017

शिक्षा को नया आयाम देने में जुटे आशुतोष -अमर उजाला


शिक्षा को नया आयाम देने में जुटे आशुतोष -अमर उजाला दिनांक-
विषय- शिक्षा में संचार तकनिकी का उपयोग
13 May 2017



Friday, 14 April 2017

चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है(chandan hai is desh ki mati)

चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥
हर शरीर मन्दिर सा पावन, हर मानव उपकारी है।
जहाँ सिंह बन गये खिलौने, गाय जहाँ मा प्यारी है।
जहाँ सवेरा शंख बजाता, लोरी गाती शाम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥
जहाँ कर्म से भाग्य बदलते, श्रम निष्ठा कल्याणी है।
त्याग और तप की गाथाएँ, गाती कवि की वाणी है ॥
ज्ञान जहाँ का गंगा जल सा, निर्मल है अविराम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥
इसके सैनिक समर भूमि में, गाया करते गीता हैं।
जहाँ खेत में हल के नीचे, खेला करती सीता हैं।
जीवन का आदर्श यहाँ पर, परमेश्वर का धाम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥
चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥

Friday, 7 April 2017

उत्तरप्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में योग एवं ध्यान की अनिवार्यता

ऐसी सूचना है की उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में ध्यान एवं योग को अनिवार्य किया जायेगा.. यह जानकार अत्यंत प्रसन्नता हुई .योग एवं ध्यान से से छात्रों के दैनिक जीवनचर्या में अनेको लाभ हैं..
●योग एवं ध्यान छात्रों की एकाग्रता बढाता है।
●योग मन को शक्तिशाली बनाता है...
●मस्तिष्क को शक्तिशाली बनाता है..
●आत्मविश्वास में वृद्धि
●अधिक केन्द्रित व स्पष्ट मन
●बेहतर स्वास्थ्य
●बेहतर मानसिक शक्ति एवं ऊर्जा अधिक गतिशीलता

प्राथमिक विद्यालय सोनबह के बच्चों को नित्य सुबह कक्षाएं प्रारंभ करने से पूर्व "निर्वाण षटकम- शिवोहम" के माध्यम से ध्यान एवं योग से जोड़ने का एक प्रयास पिछले 6 माह से हो रहा है . माननीय अखिलेश यादव जी के मुख्यमंत्रित्व काल में भी ये कार्य अनवरत चलता था और अब नई सरकार द्वारा योग को प्राथमिकता देने से स्थितियां अपेक्षाकृत और भी अच्छी होंगी..
सुबह का 5 मिनट का ध्यान (चाहे वो बच्चे किसी श्लोक,प्रार्थना,योगमुद्रा या ॐ के उच्चारण किसी भी स्वीकार्य मध्यम से करें ) बच्चों की स्मरणशक्ति,उनके तर्कक्षमता एवं विषय पर ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता में अप्रत्याशित परिवर्तन लाता है ..
उत्तर प्रदेश सरकार को योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए कोटिशः धन्यवाद .. वीडियो: निर्वाण षटकम- शिवोहम (प्राथमिक विद्यालय सोनबह,रुद्रपुर देवरिया)