Showing posts with label सम्मान. Show all posts
Showing posts with label सम्मान. Show all posts

Friday, 31 August 2018

महान विभूतियों की कहानी सुनायेंगे खुर्शीद और आशुतोष

महान विभूतियों की कहानी सुनायेंगे खुर्शीद और आशुतोष नाथ तिवारी
विषय - बेसिक शिक्षा परिषद् के पाठ्यक्रम में आशुतोष नाथ तिवारी और खुर्शीद अहमद के आवाज को QR कोड पाठ को QR कोड के माध्यम से शामिल करने के सम्बन्ध में
31 august 2018
                           
                          SCERT लखनऊ में कहानी की रिकार्डिंग करते शिक्षक आशुतोष 

Thursday, 29 March 2018

राज्य स्तर पर जिले का नाम ऊँचा करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी आशुतोष को बधाईयाँ


आज दिंनाक 29 मार्च को,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया ने  राज्य स्तर पर देवरिया जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं कहानी प्रतियोगिता के विजेता,श्री आशुतोष नाथ तिवारी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय बुलाकर बधाईयाँ देते हुए भविष्य हेतु शुभकामनायें प्रेषित की . श्री उपेन्द्र कुमार ने श्री आशुतोष नाथ तिवारी की इस उपलब्धिको पुरे जिले के लिए सम्मान का क्षण  बताते हुए कहा की आशा है की भविष्य में भी आशुतोष इसी प्रकार जिले का नाम रोशन करते रहेंगे.

Wednesday, 28 March 2018

बीआरसी रुद्रपुर में सम्मानित किया गए आशुतोष नाथ तिवारी


आज दिनांक 28 मार्च 2018 को बीआरसी रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यस्तर पर सम्मानित अध्यापक श्री आशुतोष नाथ तिवारी का सम्मान समारोह किया गया . इस अवसर पर सह समन्वयक श्री सत्यवान यादव, श्री अनुज श्रीवास्तव समेत श्री नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, श्री रविन्द्र सिंह ,सही एसपी सिंह .श्री शिवानन्द तिवारी आदि उपस्थित रहे .
अध्यापको ने श्री आशुतोष नाथ तिवारी को रुद्रपुर और देवरिया जिले का प्रदेश स्तर पर समान बढ़ाने के लिए बधाईयाँ प्रेषित की और भविष्य के लिए शुभकामनायें दी. श्री आशुतोष नाथ तिवारी  प्राथमिक विद्यालय सोनबह पर कार्यरत हैं और शिक्षा में अपने नवाचार और ICT के प्रयोगों के लिए प्रदेश स्तर पर जाने जाते हैं.

Tuesday, 27 March 2018

लखनऊ में सम्मानित किये गए प्राथमिक विद्यालय सोनबह के अध्यापक आशुतोष


कहानी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी 
प्राथमिक विद्यालय सोनबह,रुद्रपुर देवरिया के अध्यापक श्री आशुतोष नाथ तिवारी को राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्(SCERT)द्वारा आयोजित  समारोह में कहानी प्रतियोगिता के राज्यस्तर के अन्य विजेता प्रतिभागियों के साथ सम्मानित किया गया .देवरिया जिले के एक अन्य प्रतिभागी श्री खुर्शीद अहमद भी पुरस्कृत किये गए . यह पुरस्कार 31 वी बाल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह के समापन के बाद किये गए कार्यक्रम में वितरित किये गए .

Monday, 26 March 2018

लखनऊ में सम्मानित होंगे दो शिक्षक

लखनऊ में सम्मानित होंगे दो शिक्षक
विषय - कहानी प्रतियोगिता में विजेता आशुतोष नाथ तिवारी और खुर्शीद अहमद का लखनऊ में सम्मान ..
26 March 2018 अमर उजाला




Friday, 16 March 2018

डाईट रामपुर कारखाना के कार्यक्रम बुलन्दी मे सम्मानित किये गए आशुतोष

आज दिनांक 16 मार्च 2018 को डाईट रामपुर कारखाना,देवरिया  में आयजित वार्षिक शैक्षिक मेले बुलन्दी-2018 में श्री आशुतोष नाथ तिवारी को उत्कृष्ट शिक्षक के अवार्ड से डाईट प्राचार्य ने सम्मानित किया और अपनी शुभकामनायें प्रेषित की . मंच  संचालनकर्ता और डाईट के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री धर्मेन्द्र पाण्डेय ने श्री आशुतोष नाथ तिवारी के आईसीटी और शिक्षण में किये जा रहे नवीन प्रयोगों की सराहना करते हुए कहा की डाईट पर प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षु अध्यापको को श्री तिवारी के किये जाने प्रयोगों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं . 


Thursday, 1 March 2018

आशुतोष नाथ तिवारी राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में विजेता

प्राथमिक विद्यालय सोनबह विकास खंड रुद्रपुर के अध्यापक श्री आशुतोष नाथ तिवारी राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में विजेता घोषित- लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के विजेताओं की लिस्ट जारी हो गई है . देवरिया जिले से श्री आशुतोष नाथ तिवारी और श्री खुर्शीद अहमद ने प्रतियोगिता के विजेताओं में अपनी जगह बनाई है . श्री आशुतोष नाथ तिवारी की कहानी लोमड़ी और मेमना और उससे सम्बंधित TLM ने निर्णायक मंडल को काफी प्रभावित किया. दोनों प्रतिभागियों का कहानी सुनाने की शैली और प्रस्तुतीकरण उत्कृष्ट रहा. राज्य स्तर पर सुनाइ गई कहानी को आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सुन सकते हैं. 




Friday, 26 January 2018

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा सम्मानित किये गए शिक्षक आशुतोष

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2018) के अवसर पर शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु,श्री आशुतोष नाथ तिवारी को कृषि मत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा, जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री राकेश शंकर  की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया ..
माननीय कृषि मंत्री ने श्री आशुतोष नाथ तिवारी को  उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों पर जानकारी ली और आगे के लिए शासन द्वारा हर 
संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार और  पुलिस अधीक्षक श्री राकेश शंकर ने श्री तिवारी को बधाई देते हुए,उनके शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की.
                                                       


Thursday, 11 January 2018

शिक्षक ने यू ट्यूब पर बनाया प्राइमरी शिक्षकों का स्मार्ट कोना- हिंदुस्तान

शिक्षक ने यू ट्यूब पर बनाया प्राइमरी शिक्षकों का स्मार्ट कोना- हिंदुस्तान 11 जनवरी 2018
विषय - अध्यापक आशुतोष नाथ तिवारी के नवाचार ICT प्रयोग





Friday, 22 December 2017

श्री आशुतोष नाथ तिवारी और खुर्शीद अहमद राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए जिला देवरिया से चयनित

श्री आशुतोष नाथ तिवारी और खुर्शीद अहमद राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए जिला देवरिया से चयनित-
डाईट रामपुर कारखाना द्वारा आयोजित कहानी सुनाओ प्रतियोगिता 2017-18 के लिए विजेता की घोषणा करते हुए श्री आशुतोष नाथ तिवारी और श्री खुर्शीद अहमद को चयनित किया गया .
दोनों शिक्षक प्रतियोगिता के अगले चरण में  लखनऊ में राज्य स्तर पर
प्रतियोगिता में देवरिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे . डाईट देवरिया के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री धर्मेन्द्र पाण्डेय ने दोनों प्रतिभागियों को बढियाँ प्रेषित करते हुए राज्य स्तर पर सफलता हेतु शुभकामनायें प्रेषित की.

Friday, 8 September 2017

यू ट्यूब पर धूम मचा रहे आशुतोष के वीडियो

यू ट्यूब पर धूम मचा रहे आशुतोष के वीडियो- अमर उजाला
विषय - यूट्यूब एवं प्राथमिक शिक्षण में नवाचार 









Tuesday, 15 August 2017

आशुतोष को गणतंत्र दिवस पर मिला जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान

श्री आशुतोष नाथ तिवारी को गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2017) के अवसर पर शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु, जिलाधिकारी श्रीमती अनीता श्रीवास्तव,पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव यादव ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ..
ज्ञातव्य हो की श्री आशुतोष नाथ तिवारी ने बेसिक शिक्षा परिषद् में नौकरी शुरू करने के 4 माह में ही यह पुरस्कार प्राप्त किया है.  शिक्षा अधिकारी श्री राजीव यादव ने कहा की यह उपलब्धि श्री आशुतोष नाथ तिवारी के शिक्षा और छात्रों के प्रति समर्पण की द्योतक है ..


            
                           







Saturday, 13 May 2017

शिक्षा को नया आयाम देने में जुटे आशुतोष -अमर उजाला


शिक्षा को नया आयाम देने में जुटे आशुतोष -अमर उजाला दिनांक-
विषय- शिक्षा में संचार तकनिकी का उपयोग
13 May 2017