Saturday 7 January 2017

गणित शिक्षण

सवाल: त्रिभुजो की समरुपता को किस विधि से बच्चों को पढाए की वे इसे आसानी से समझ सके 
जवाब: त्रिभुजो कि समरुपता में दो बाते महत्वपूर्ण होती है : 
(1) 
दोनो त्रिभुजो के संगत कोण समान हो | 
(2) 
उनकी भुजाएं समानुपाती हो । चाहे उनका आकार व माप असमान हो। त्रिभुजो कि समरुपता के तीन नियम है- 
(
१). AAA का नियम -इस नियम को हम छात्रों को दो त्रिभुजो की आकृतियो को जिनका आकार समान हो को गत्ते पर काट कर डी की सहायता से नाप कर समझा सकते है की इनके संगत कोण आपस मे समान है। अतः यह त्रिभुज आपस मे समरुप है। 
(
२). (२). SSS का नियम - इस नियम के अनुसार जब हम दो समान आकार एवं असमान माप वाली त्रिभुजों को काट कर 'डी' की सहायता से नापते हैं तो इन दोनों त्रिभुजो की भुजाए आपस मे समरुप होती है। 
(
३). SAS का नियम- इस नियम के अनुसार दो त्रिभुज जिनकी दोनो भुजाए समान व उनके बीच का कोण भी बराबर हो एसा त्रिभुज काट कर डी की सहायता से बता सकते है कि ये त्रिभुज आपस मे समरुप है। दो त्रिभुजो के मध्य समरुपता को सिद्ध करने के किए उन दोनो त्रिभुजो के अलग-अलग कोणो को लेकर उनमे समानता के बारें में छात्रों को बता सकते है। इसमे तीनों कोण या भुजाओ को समान होना जरुरी है ये बात बच्चो को बार बार याद करवानी चाहिए । 

सवाल: प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में पहाड़े याद करवाने की सरलतम विधि बताईये ? 
जवाब: प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में पहाड़े याद करवाने की सरलतम विधि के रुप मे हम छात्रों को पहाड़े लिखकर याद करने को कह सकते है एवं निम्न विधि द्वारा जैसे - २ के पहाडे के लिए हम वस्तुओं की सहायता लेकर जैसे २ वस्तुएं एक बार रख कर २ बताया जाये ,२ वस्तुओं को २ बार रखकर ४ बताया जाए, २ वस्तुओं को ३ बार रखकर ६ बताया जाये इसी प्रकार अन्य पहाड़े याद करवाएँ जा सकते है । इसके अतिरिक्त हम चार्ट द्वारा एवं बालको को गणित के खेल खिलाकर पहाड़े याद करवा सकते है । सवाल: गणित मे गणित किट का प्रयोग कैसे किया जाता है ? जवाब: रेखाणित को समझने के लिए गणित किट का प्रयोग किया जाता है। इस किट मे प्रकार, डि, स्केल आदि उपकरण होते है। इनकी सहायता से रेखागणित मे प्रायोगिक कार्य जैसे -कोण बनाना, त्रिभूज बनाना, आयत ,वर्ग आदि ज्यामितीय आकृति को ब्लेकबोर्ड पर बच्चो को आसानी से समझाया जा सकता है।

1 comment: