Saturday, 11 April 2020

लाकड़ाउन के दौरान ईपाठशाला एवं व्हाट्स एप समूह का पठन पाठन हेतु उपयोग के सन्दर्भ में सूचना


प्रिय अभिभावक/छात्र,
कोरोना
  महामारी के दृष्टिगत सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय एवं अन्य संस्थान बंद हैं. किसी भी परिस्थिति
में सरकार के निर्देशों का पालन एवं समाज के सभी लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता होंती है अथ आप सभी घरों में रहे एवं सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें..
ऐसी स्थिति में बच्चों के पठन पाठन को जारी रखने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने  #Epathshala कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को आनलाइन एवं व्हाट्स एप के माध्यम से पठन पाठन का सुझाव दिया है .प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत के  सभी छात्र/अभिभावक निम्न बिन्दुओं के अनुसार कार्य करें.


1-  विद्यालय के व्हाट्स एप समूह से जुड़ जाएँ. इसके लिए मोबाइल नंबर 8604208968 या 9453161125 पर संपर्क करें
2-  जो अभिभावक/छात्र  जुड़ चुके हैं वो अन्य छात्रों को इसके लिए प्रेरित करें . जिनके पास व्हाट्स एप की सुविधा नहीं है अन्य छात्र/अभिभावक सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए यथा संभव सहयोग करें.
3-  प्रत्येक दिवस सुबह 10 बजे सम्बंधित विषय का आडियो,वीडियो,वर्कशीट और रिकार्डेड सन्देश समूह में भेज दिया जायेगा. उसी के अनुसार आप सभी को पठन पाठन करना है.
4-  बालक बालिका या अभिभावक किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु संस्था की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा से कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं.
5-  जिन अभिभावकों /छात्रों के पास  व्हाट्स एप की अनुपलब्धता है वो सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कभी 8604208968 पर काल करके घर किये जाना वाला कार्य समझ सकते हैं.

 शिक्षा का अधिकार प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है,अतः कोई ऐसा बच्चा जो हमारे प्राथमिक विद्यालय का हिस्सा न होकर किसी अन्य विद्यालय /पब्लिक स्कूल / शिशुमंदिर/संस्थान  में पढ़ता है, वो भी किसी भी प्रकार की पठन पाठन सम्बन्धी सहायता हेतु मोबाइल नंबर 8604208968 पर हमसे संपर्क/व्हाट्स एप कर सकता है.

घरों में रहें सुरक्षित रहें
धन्यवाद
आशुतोष  नाथ तिवारी 

Friday, 13 December 2019

मिशन मुस्कान के अंतर्गत भिक्षावृत्ति और बाल यौन शोषण के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त के छात्रों को किया गया जागरूक


परमात्मा सेवा संस्थान गोरखपुर के तत्वावधान में चलाये जा रहे 
मिशन मुस्कान भिखारी मुक्त भारत आन्दोलन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त के छात्र छात्राओं को बाल भिक्षावृत्ति और बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूक किया गया. संस्थान की प्रतिनिधि एवं संचालिका चेतना पाण्डेय/ कंचन ने बच्चों से वार्तालाप करते हुए उन्हें गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक किया. दो घंटे के संवाद सत्र को संस्थान के दो प्रतिनिधियों चेतना पाण्डेय एवं पिंकी पाण्डेय ने संबोधित किया. संस्थान प्रतिनिधियों ने छात्र छात्राओं को  उनके लक्ष्य से भटकाने वाले विभिन्न नकारात्मक स्थितियों एवं तत्वों के बारे में अवगत कराया तथा बच्चों को इनसे सावधान रहने के लिए बताया. वर्तमान परिवेश में तकनीकी एवं संचार के साधनों जैसे मोबाइल आदि का सही एवं सकारात्मक उपयोग करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया.. भिक्षावृत्ति पर बच्चों को जागरूक करते हुए यह बताया गया की आज से बच्चे किसी को भी भीख देने की जगह उन्हें पेंसिल, कापी,किताब,खाने का सामान देंगे एवं अपने आस पास के लोगो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे. बच्चों ने यह शपथ ली की आगे से भीख मांगते बच्चों,कबाड़ बीनते बच्चों को इससे बाहर निकालेंगे एवं उनके कटोरे में भीख देना बंद करेंगे तथा उसकी जगह कापी किताब पेन्सिल अदि देंगे . प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत की प्रधानाध्यापिका ने मिशन मुस्कान की समस्त टीम को शुभकामनायें देते हुए कहा की भिक्षावृत्ति समाज का एक कोढ़ है एवं सरकार के साथ साथ समाज के स्तर पर भी सहभागिता की आवश्यकता है .एक शिक्षित समाज के माध्यम से एवं शिक्षित बच्चों के माध्यम से हम समाज की इस बुराई से मुक्ति पा सकते हैं.कार्यक्रम के अंत में छात्रों से एक प्रश्नावली के माध्यम से उनके जीवन के लक्ष्य तथा किसी भी प्रकार से होने वाली समस्या  के बारे में जानने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत के सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह, श्रीमती प्रियंका यादव,श्री आशुतोष नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे..


Wednesday, 25 September 2019

ग्राम प्रधान संजय राव ने किया प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में बैग वितरण

बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा पुस्तकों के साथ साथ छात्रों को जूता,मोजा,गणवेश के साथ साथ बैग और स्वेटर भी निःशुल्क उपलब्ध कराता है. पूर्व में छात्रों को शासन के निर्देशानुसार  जूता,मोजा और गणवेश वितरित किया जा चुका है. इसी क्रम में दिनांक 25/09/2019 को छात्रों को स्कूल बैग वितरित किया . ग्राम सभा बोडिया अनन्त के ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने छात्रों को बैग वितरित किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की सभी छात्र  नियमित विद्यालय आने का प्राण लें जिससे उनके सीखने की प्रक्रिया सरल होगी . इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मृदला मिश्रा ,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह . श्रीमती प्रियंका यादव और आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे. 

Thursday, 15 August 2019

धूमधाम से मनाया गया प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
धूमधाम से किया गया . सुबह सुबह छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली .विद्यालय पर कार्यक्रम के प्रारंभ में  ग्राम प्रधान श्री संजय राव एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने झंडा  झंडारोहण के बाद महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया इसके पश्चात विद्या की देवी  माता सरस्वती की प्रार्थना के बाद छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विजय दुबे (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा देवरिया) ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं छात्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुति देखकर उन्हें पुरस्कार दिया.  ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने कार्यक्रम में बोलते हुए छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला  .इसके पश्चात् पुरस्कार वितरण तथा मिष्ठान्न वितरण के
बाद कार्यक्रम का समापन किया गया . कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह,श्रीमती प्रियंका यादव, आशुतोष नाथ तिवारी समेत ग्राम के समस्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Saturday, 10 August 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में हुआ यूनिफार्म वितरण

आज दिनांक 10/08/2019 को प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में विद्यालय यूनिफार्म  का वितरण हुआ. ग्राम
प्रधान श्री संजय राव ब्लाक  व्यायाम शिक्षक श्री संजय राव एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा से यूनिफार्म प्राप्त कर समस्त  छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे. बोडिया अनंत के ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने को तथा घर पर भी पढाई करने हेतु कहा. इस अवसर पर बोडिया अनंत के लेखपाल , सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह, श्रीमती प्रियंका यादव, एवं श्री आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे. 

Friday, 9 August 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत पर संपन्न हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

प्रदेश सरकार ने जल व पर्यावरण संरक्षण को  दृष्टिगत रखते हुए 22 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प किया था।  शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर 'वृक्षारोपण महाकुम्भ' के तहत प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में ग्राम प्रधान श्री संजय राव ,प्रधानाध्यपिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने विद्यालय प्रांगण में छात्रों के साथ  पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित किया.इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने कहा की बेटियां एवं पर्यावरण दोनों को सुरक्षा एक सभी समाज की जिम्मेदारी है. प्रधानाध्यपिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की पौधारोपण अभियान  की सफलता तब पूरी होगी जब आप के लगाये हुए पौधे सुरक्षित रहें अतः पौधे लगाने के साथ साथ उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान देना आवश्यक है. कार्यक्रम में सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह ,श्रीमती प्रियंका यादव एवं श्री आशुतोष नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे.