Thursday, 21 June 2018

विश्व योग दिवस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी और डाईट प्राचार्य ने किया मृदुला मिश्रा को सम्मानित

विश्व योग दिवस के दिन प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत बैतालपुर,देवरिया  की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने आयोजित प्रतिभागियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में सातवा स्थान प्राप्त किया. डाईट प्राचार्य श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार ने श्रीमती मृदुला मिश्रा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की..

Saturday, 19 May 2018

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में नवीन अध्यापको ने किया कार्यभार ग्रहण

दिनांक 18/05/208 और 19/05/2018 को प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त ,बैतालपुर देवरिया में दो अध्यापको ने कार्यभार ग्रहण किया जिनका विवरण निम्नवत है .
1 आशुतोष नाथ तिवारी 
 पूर्व का विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय सोनबह ,रुद्रपुर देवरिया
  18/05/2018 से प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त ,बैतालपुर देवरिया

2  आशुतोष भूषण सिंह 
 पूर्व का विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय जंगल सहजौली ,बैतालपुर देवरिया
  19/05/2018 से प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त ,बैतालपुर देवरिया

प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने दोनों ओ को कार्यभार ग्रहण कराने के बाद मिठाई खिलाकर का स्वागत करते हुए  उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी.

Sunday, 8 April 2018

अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित,प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने प्रधानध्यापक प्रशिक्षण में किया प्रतिभाग


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में 03/04/2018 से 07 /04/2018 तक आयोजितअंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत की प्रधानध्यापिका श्रीमती मृदला मिश्रा ने अपना सक्रीय योगदान दिया .डाईट प्राचार्य रामपुर कारखाना ने समस्त प्रधानाध्यापको को शुभकामना प्रेषित कहते हुए कहा की उनसे अपेक्षित है की वो अपने विद्यालय को क्षेत्र के आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करें.

Thursday, 29 March 2018

राज्य स्तर पर जिले का नाम ऊँचा करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी आशुतोष को बधाईयाँ


आज दिंनाक 29 मार्च को,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया ने  राज्य स्तर पर देवरिया जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं कहानी प्रतियोगिता के विजेता,श्री आशुतोष नाथ तिवारी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय बुलाकर बधाईयाँ देते हुए भविष्य हेतु शुभकामनायें प्रेषित की . श्री उपेन्द्र कुमार ने श्री आशुतोष नाथ तिवारी की इस उपलब्धिको पुरे जिले के लिए सम्मान का क्षण  बताते हुए कहा की आशा है की भविष्य में भी आशुतोष इसी प्रकार जिले का नाम रोशन करते रहेंगे.

Wednesday, 28 March 2018

बीआरसी रुद्रपुर में सम्मानित किया गए आशुतोष नाथ तिवारी


आज दिनांक 28 मार्च 2018 को बीआरसी रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यस्तर पर सम्मानित अध्यापक श्री आशुतोष नाथ तिवारी का सम्मान समारोह किया गया . इस अवसर पर सह समन्वयक श्री सत्यवान यादव, श्री अनुज श्रीवास्तव समेत श्री नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, श्री रविन्द्र सिंह ,सही एसपी सिंह .श्री शिवानन्द तिवारी आदि उपस्थित रहे .
अध्यापको ने श्री आशुतोष नाथ तिवारी को रुद्रपुर और देवरिया जिले का प्रदेश स्तर पर समान बढ़ाने के लिए बधाईयाँ प्रेषित की और भविष्य के लिए शुभकामनायें दी. श्री आशुतोष नाथ तिवारी  प्राथमिक विद्यालय सोनबह पर कार्यरत हैं और शिक्षा में अपने नवाचार और ICT के प्रयोगों के लिए प्रदेश स्तर पर जाने जाते हैं.

Tuesday, 27 March 2018

लखनऊ में सम्मानित किये गए प्राथमिक विद्यालय सोनबह के अध्यापक आशुतोष


कहानी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी 
प्राथमिक विद्यालय सोनबह,रुद्रपुर देवरिया के अध्यापक श्री आशुतोष नाथ तिवारी को राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्(SCERT)द्वारा आयोजित  समारोह में कहानी प्रतियोगिता के राज्यस्तर के अन्य विजेता प्रतिभागियों के साथ सम्मानित किया गया .देवरिया जिले के एक अन्य प्रतिभागी श्री खुर्शीद अहमद भी पुरस्कृत किये गए . यह पुरस्कार 31 वी बाल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह के समापन के बाद किये गए कार्यक्रम में वितरित किये गए .

Monday, 26 March 2018

लखनऊ में सम्मानित होंगे दो शिक्षक

लखनऊ में सम्मानित होंगे दो शिक्षक
विषय - कहानी प्रतियोगिता में विजेता आशुतोष नाथ तिवारी और खुर्शीद अहमद का लखनऊ में सम्मान ..
26 March 2018 अमर उजाला