Thursday, 14 April 2022

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं (Hind Desh Ke Niwasi sabhi jan ek hain)

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।
बेला गुलाब जूही चम्पा चमेली
,
बेला गुलाब जूही चम्पा चमेली
,
प्यारे-प्यारे फूल गूंथे माला में एक हैं ।

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।

कोयल की कूक न्यारी पपीहे की टेर प्यारी,
कोयल की कूक न्यारी पपीहे की टेर प्यारी
,
गा रही तराना बुलबुल राग मगर एक है ।
गा रही तराना बुलबुल राग मगर एक है ।

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।

गंगा यमुना ब्रह्मपुत्र कृष्णा कावेरी
,
गंगा यमुना ब्रह्मपुत्र कृष्णा कावेरी
,
जाके मिल गयी सागर में हुई सब एक हैं ।
जाके मिल गयी सागर में हुई सब एक हैं ।

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
,
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं ।
 

  अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.  

हम होंगे कामयाब एक दिन (Hum Honge Kamyab Ek Din)

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन


हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

होगी शान्ति चारों
होगी शान्ति चारों ओर
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

हम चलेंगे साथ साथ
डाले हाथों में हाथ
हम चलेंगे साथ साथ एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम चलेंगे साथ साथ एक दिन

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

नहीं डर किसी का आज
नहीं भय किसी का आज
नहीं डर किसी का आज के दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
नहीं डर किसी का आज के दिन

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन

हो हो मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

 

अनुवाद -गिरिजा कुमार माथुर 

  अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.  

चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है(chandan hai is desh ki mati)


चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥
हर शरीर मन्दिर सा पावन, हर मानव उपकारी है।
जहाँ सिंह बन गये खिलौने, गाय जहाँ मा प्यारी है।
जहाँ सवेरा शंख बजाता, लोरी गाती शाम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥

जहाँ कर्म से भाग्य बदलते, श्रम निष्ठा कल्याणी है।
त्याग और तप की गाथाएँ, गाती कवि की वाणी है ॥
ज्ञान जहाँ का गंगा जल सा, निर्मल है अविराम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥

जिसके सैनिक समर भूमि में, गाया करते गीता हैं।
जहाँ खेत में हल के नीचे, खेला करती सीता हैं।
जीवन का आदर्श यहाँ पर, परमेश्वर का धाम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥
चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है ॥

  अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.  

वह शक्ति हमें दो दयानिधे(Wah Shakti Hame do Dayanidhe)

वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जावें।
पर सेवा पर उपकार में हम, जग जीवन सफल बना जावें।
हम दीन दुखी निबलों विकलों के सेवक बन संताप हरे।
जो हैं अटके भूले भटके, उनको तारें खुद तर जावें।

छल दम्भ द्वेष पाखण्ड झूठ-अन्याय से निशि दिन दूर रहे।
जीवन हो शुद्ध सरल अपना
, सुचि प्रेम सुधारस बरसावें।
वह शक्ति हमें दो दयानिधे
, कर्तव्य मार्ग पर डट जावें।
पर सेवा पर उपकार में हम
, जग जीवन सफल बना जावें।

निज आन मान मर्यादा का
, प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे।
जिस देश भूमि में जन्म लिया
, बलिदान उसी पर हो जावें।
वह शक्ति हमें दो दयानिधे
, कर्तव्य मार्ग पर डट जावें।
पर सेवा पर उपकार में हम
, जग जीवन सफल बना जावें।



  अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.  




सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु(Subah Savere Lekar Tera Naam Prabhu)

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,
करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
,
करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाएं हम
,
विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाएं हम
,
विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।
हाँ
, विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।
तुम्ही से है आगाज़ तुम्हीं से अंजाम प्रभु
,
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु ।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
,
करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

गुरुओं का सत्कार कभी न भूले हम
,
इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।
गुरुओं का सत्कार कभी न भूले हम
,
इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।
हाँ
, इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।
तुम्हीं से है हर सुबह तुम्ही से शाम प्रभु
,
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु ।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
,
करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.  


तू ही राम है तू रहीम है(tu hi ram hai tu rahim hai )

तू ही राम है तू रहीम है,
तू करीम, कृष्ण, खुदा हुआ,
तू ही वाहे गुरु, तू ईशू मसीह,
हर नाम में, तू समा रहा!

तू ही राम है तू रहीम है,
तू करीम, कृष्ण, खुदा हुआ,
तेरी जात पाक कुरान में,
तेरा दर्श वेद पुराण में,
गुरु ग्रन्थ जी के बखान में,
तू प्रकाश अपना दिखा रहा!

तू ही राम है तू रहीम है,
तू करीम, कृष्ण, खुदा हुआ,
तू ही वाहे गुरु, तू ईशू मसीह,
हर नाम में, तू समा रहा,
अरदास है, कहीं कीर्तन,
कहीं राम धुन, कहीं आव्हन,
विधि भेद का है ये सब रचन,
तेरा भक्त तुझको बुला रहा!

अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.  

इतनी शक्ति हमें देना दाता (Itni Shakti Hamein Dena Data )

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।
हम चले नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना।

दूर अज्ञान के हो अंधेरे,
तू हमें ज्ञान की रोशनी दे।
हर बुराई से बचते रहें हम,
जितनी भी दे भली ज़िन्दगी दे।
बैर हो ना किसी का किसी से,
भावना मन में बदले की हो ना।
हम चले नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना।

हम ना सोचें हमें क्या मिला है,
हम ये सोचे किया क्या है अर्पण।
फूल खुशियों के बाँटे सभी को,
सब का जीवन ही बन जाए मधुबन।
अपनी करुणा का जल तू बहा के,
कर दे पावन हर एक मन का कोना।
हम चले नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना।।

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।
हम चले नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना।

अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.