Showing posts with label दया कर दान भक्ति का. Show all posts
Showing posts with label दया कर दान भक्ति का. Show all posts

Thursday, 14 April 2022

दया कर दान भक्ति का (daya kar daan bhakti ka)

 भारत स्काउट एवं गाइड प्रार्थना 

दया कर दान भक्ति का,
हमें परमात्मा देना,
दया करना हमारी आत्मा को,शुद्धता देना ।

हमारे ध्यान में आओ,
प्रभु आँखों में बस जाओ,
अँधेरे दिल में आकर के,
परम ज्योति जगा देना ।

दया कर दान भक्ति का
,
हमें परमात्मा देना ।

बहा दो प्रेम की गंगा,
दिलों में प्रेम का सागर,
हमें आपस में मिल-जुल के,
प्रभु रहना सीखा देना ।

दया कर दान भक्ति का,
हमें परमात्मा देना ।

हमारा धर्म हो सेवा,
हमारा कर्म हो सेवा,
सदा ईमान हो सेवा,
व सेवक जन बना देना ।

दया कर दान भक्ति का,
हमें परमात्मा देना ।
वतन के वास्ते जीना
,
वतन के वास्ते मरना,
वतन पर जाँ फिदा करना,
प्रभु हमको सीखा देना ।

दया कर दान भक्ति का,
हमें परमात्मा देना,
दया करना हमारी आत्मा को,शुद्धता देना ।

  अन्य  प्रार्थना, वंदना और अभियान गीत हेतु यहाँ क्लिक करें.