उत्तर: शरीर और मन का पूरी तरह स्वस्थ और रोगमुक्त होना स्वास्थ्य कहलाता
है।
प्रश्न 2. विद्यालय में किस मेले का आयोजन किया गया था?
उत्तर: विद्यालय में आहार मेले का आयोजन किया गया था।
प्रश्न 3. आहार मेले में स्टॉल पर उपलब्ध कोई पाँच भोज्य पदार्थों के
नाम लिखो।
उत्तर:
1.
ताजे फल
2.
साग-सब्जियाँ
3.
अंकुरित अनाज
4.
लिट्टी-चोखा
5.
आलू-पूड़ी
प्रश्न 4. उगादि पचड़ी कहाँ का प्रसिद्ध व्यंजन है?
उत्तर: उगादि पचड़ी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और
कर्नाटक का प्रसिद्ध व्यंजन है।
प्रश्न 5. ‘उगादि पचड़ी’ में कितने प्रकार के स्वाद होते हैं?
उत्तर: ‘उगादि पचड़ी’ में छह प्रकार के स्वाद होते
हैं।
प्रश्न 6. छह प्रकार के स्वाद कौन-कौन से होते हैं?
उत्तर: छह प्रकार के स्वाद हैं— मीठा, खट्टा,
नमकीन, तीखा, कड़वा और
कसैला।
प्रश्न 7. श्री अन्न किसे कहते हैं?
उत्तर: मोटे अनाजों (मिलेट्स) को श्री अन्न कहा जाता है।
प्रश्न 8. कुछ श्री अन्न (मिलेट्स) के नाम लिखो।
उत्तर: ज्वार, बाजरा, रागी,
कोदो, कुटकी और सांवा श्री अन्न के उदाहरण
हैं।
प्रश्न 9. शरीर की वृद्धि के लिए कौन-सा पोषक तत्व आवश्यक होता है?
उत्तर: शरीर की वृद्धि के लिए प्रोटीन आवश्यक होता है।
प्रश्न 10. शरीर को ऊर्जा देने के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व आवश्यक
होते हैं?
उत्तर: शरीर को ऊर्जा देने के लिए कार्बोहाइड्रेट और वसा आवश्यक
होते हैं।
प्रश्न 11. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व
आवश्यक होते हैं?
उत्तर: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन और खनिज लवण आवश्यक
होते हैं।
प्रश्न 12. कुछ जंक फूड के नाम बताइए। क्या हमें जंक फूड खाना चाहिए?
उत्तर: बर्गर, पिज्जा, चाउमीन,
चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और पैकेट वाले जूस जंक
फूड के उदाहरण हैं। हमें जंक फूड का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 13. हमें जंक फूड क्यों नहीं खाना चाहिए?
उत्तर: जंक फूड में अधिक मात्रा में चीनी, नमक
और वसा होती है। इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
प्रश्न 14. संतुलित भोजन किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस भोजन में शरीर की आवश्यकता के अनुसार सभी आवश्यक पोषक
तत्व, जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,
वसा, विटामिन और खनिज लवण उचित मात्रा में पाए
जाते हैं, उसे संतुलित भोजन कहते हैं।
प्रश्न 15. हमारे शरीर में लगभग कितना पानी होता है?
उत्तर: नवजात शिशु के शरीर में लगभग 75–80% और
वयस्क के शरीर में लगभग 60% पानी होता है।
प्रश्न 16. शरीर में पानी का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर: पानी पाचन में सहायता करता है, शरीर का
तापमान नियंत्रित रखता है और अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद
करता है।
प्रश्न 17. सौर कुकर में खाना पकाने के लिए किस ऊर्जा का उपयोग किया
जाता है?
उत्तर: सौर कुकर में खाना पकाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया
जाता है।

No comments:
Post a Comment