अभ्यास पृष्ठ -1
1. अपने प्रतिरूप में आपने भवन के कौन-कौन से भागों (छत, स्तंभ, आधार इत्यादि) को दर्शाया है?
उत्तर: अपने प्रतिरूप में हमने आधार (Base), दीवारें (Walls), स्तंभ (Pillars) और छत (Roof) को दर्शाया है।
2. आपने इन भागों को क्यों चुना?
उत्तरः हमने इन भागों को इसलिए चुना क्योंकि ये किसी भी इमारत का मुख्य ढांचा बनाते हैं और इनके बिना भवन की आकृति पूरी नहीं दिखती।
3. कौन-कौन सी आकृतियाँ इन भागों का उपयुक्त प्रतिरूप बन सकती हैं?
उत्तर: आधार और दीवारें: घन (Cube) एवं घनाभ (Cuboid)।
स्तंभ: बेलन (Cylinder)
छतः शंकु (Cone) या पिरामिड (Pyramid)
4. आपका प्रतिरूप किस प्रकार वास्तविक भवन के चित्र के समान है?
उत्तर: मेरा प्रतिरूप वास्तविक भवन के आकार (Shape) और उसके ढांचे (Structure) के समान है। जैसे इंडिया गेट में स्तंभ और मेहराब होते हैं, वैसे ही मॉडल में भी उन्हें दिखाया गया है।
5. आपका प्रतिरूप किस प्रकार वास्तविक भवन से भिन्न है?
उत्तरः मेरा प्रतिरूप वास्तविक भवन से आकार (Size) में बहुत छोटा है, यह लकड़ी के ब्लॉकों से बना है (जबकि असली भवन पत्थर/ईंट से बना है), और इसमें असली भवन जैसी बारीक नक्काशी नहीं है।
चर्चा कीजिए-
१ यदि आप अपने प्रतिरूप के एक टुकड़े को हटा दें तो क्या होगा?
उत्तर- यदि हम आधार या स्तंभ जैसे मुख्य टुकड़े को हटा दें, तो प्रतिरूप गिर सकता है या उसका संतुलन बिगड़ जाएगा।
२ क्या यह प्रतिरूप अभी भी वास्तविक भवन जैसा ही दिखाई देगा?
उत्तर- नहीं, एक महत्वपूर्ण टुकड़ा हटने से उसकी आकृति अधूरी लगेगी और वह वास्तविक भवन जैसा नहीं दिखेगा।
४ आप अपने प्रतिरूप को और अच्छा कैसे बना सकते हैं?
उत्तर-हम इसे रंगों का उपयोग करके, बारीक विवरण (जैसे खिड़की या नक्काशी) बनाकर और सही अनुपात में ब्लॉकों को जोड़कर और भी बेहतर बना सकते हैं।
अभ्यास कार्य पृष्ठ संख्या 2
प्रश्न- क्या आपको लगता है कि यह कुतुब मीनार जैसा दिखाई दे रहा है?
उत्तर- हाँ, यह कुतुब मीनार जैसा दिखाई दे रहा क्योंकि इसका आकार ऊँचा और गोल है.
प्रश्न-यदि आप कुतुब मीनार का एक प्रतिरूप बनाते हैं तो आप किस-किस आकृति का उपयोग करेंगे ? क्यों?
उत्तरः मैं बेलन (Cylinder) और वृत्त (Circle) आकृतियों का उपयोग करूँगा,क्योंकि कुतुब मीनार का आकार गोल और बेलनाकार होता है।
प्रश्न-आप ऐसी कितनी आकृतियों का उपयोग करेंगे?
उत्तरः मैं 3-4 बेलनाकार आकृतियों का उपयोग करूँगा।
प्रश्न : इन सभी ईंटों में क्या समानता है ?
उत्तरः इन सभी ईंटों का आकार घनाभ (Cuboid) जैसा होता है,और इनका उपयोग भवन बनाने में किया जाता है।
अभ्यास कार्य पृष्ठ संख्या 3
प्रिज्म
प्रश्न: सभी प्रिज्मों में कौन-कौन से फलक (Face) की आकृति समान होती है?
उत्तर: सभी प्रिज्मों में ऊपरी और निचले फलक (आधार) एक ही आकार के होते हैं।
प्रश्न: इन प्रिज्मों में अन्य कौन-कौन सी आकृतियाँ दिखाई देती हैं?
उत्तर: इन प्रिज्मों में त्रिभुज, वर्ग, षट्भुज और आयताकार जैसी आकृतियाँ देखने को मिलती हैं।
प्रश्न: प्रत्येक प्रिज्म में ऐसे फलक कितने होते हैं?
उत्तर: अलग-अलग प्रिज्मों में ऐसे फलकों की संख्या पाँच, छह या आठ हो सकती है।
प्रश्न: सभी पिरामिडों में कौन-कौन से फलक की आकृति समान होती है?
उत्तर: सभी पिरामिडों में त्रिभुजाकार फलक समान होते हैं।
प्रश्न: सभी त्रिभुजाकार फलक कहाँ मिलते हैं?
उत्तर: सभी त्रिभुजाकार फलक एक ही बिंदु (शीर्ष) पर आकर मिलते हैं।
प्रश्न: प्रत्येक पिरामिड में किसी अन्य आकृति की पहचान कीजिए।
उत्तर: अलग-अलग पिरामिडों के आधार में त्रिभुज, वर्ग और पंचभुज जैसी आकृतियाँ पाई जाती हैं।
प्रश्न: क्या घन भी एक प्रिज्म होता है?
उत्तर: हाँ, घन को प्रिज्म का ही एक प्रकार माना जाता है। इसे वर्गाकार प्रिज्म भी कहा जा सकता है।
प्रश्न: प्रिज्म और पिरामिड में क्या अंतर है?
उत्तर:
1- प्रिज्म में दो आधार होते हैं और दोनों आधार समान तथा एक-दूसरे के समानांतर होते हैं।
2-पिरामिड में केवल एक आधार होता है और उसके सभी त्रिभुजाकार फलक एक ही शीर्ष (Apex) पर जाकर मिलते हैं।
अभ्यास पृष्ठ -4
अभ्यास कार्य पृष्ठ 5


No comments:
Post a Comment