Saturday, 25 February 2017

हाथी राजा बहुत बड़े

हाथी राजा बहुत बड़े , 
सूंड उठा कर कहा चले ?
हाथी राजा बहुत बड़े , 
सूंड उठा कर कहा चले 
मेरे घर में आओ ना , 
हलवा पुडी खाओ ना, 
मेरे घर में आओ ना , 
हलवा पुडी खाओ ना,
आओ बैठो कुर्सी पर , 
कुर्सी बोली चटर पटर
आओ बैठो कुर्सी पर , 
कुर्सी बोली चटर पटर..

ऊपर चंदा गोल गोल

ऊपर चंदा गोल गोल,
नीचे धरती गोल -गोल..

चंदा गोल सूरज गोल,
हम भी गोल,तुम भी गोल
सारी दुनिया गोल -मटोल
ऊपर चंदा गोल गोल, 

नीचे धरती गोल.. 

मम्मी की रोटी गोल गोल,
पापा का पैसा गोल गोल,
दादा का चस्मा गोल गोल,
दादी की बिंदिया गोल गोल,
ऊपर पंखा गोल- गोल


Friday, 24 February 2017

अभिभावकों के लिए स्कूल से भेजा गया एक पत्र..


"डियर पेरेंट्स,
मैं जानता हूं आप इसको लेकर बहुत बेचैन हैं कि आपका बेटा इम्तिहान में अच्छा प्रदर्शन करें ,लेकिन ध्यान रखें कि यह बच्चे जो इम्तिहान दे रहे हैं इनमें भविष्य के अच्छे कलाकार भी हैं जिन्हें गणित समझने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, इनमें बड़ी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी बैठे हैं जिन्हें इंग्लिश लिटरेचर और इतिहास समझने की जरूरत नहीं है, इन बच्चों में भविष्य के बड़े-बड़े संगीतकार भी हैं जिनकी नजर में केमिस्ट्री के कम अंकों का कोई महत्व नहीं, इन सबका इनके भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ने वाला इन बच्चों में भविष्य के एथलीट्स भी हैं जिनकी नजर में उनके मार्क्स से ज्यादा उन की फिटनेस जरूरी है| लिहाजा अगर आपका बच्चा ज्यादा नंबर लाता है तो बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर वह ज्यादा नंबर नहीं ला सका तो तो आप बच्चे से उसका आत्मविश्वास और उसका स्वाभिमान ना छीन ले l अगर वह अच्छे नंबर ना ला सके तो आप उन्हें हौसला दीजिएगा की कोई बात नहीं यह एक छोटा सा इम्तिहान हैl वह तो जिंदगी में इससे भी कुछ बड़ा करने के लिए बनाए गए हैं l

अगर वह कम मार्क्स लाते हैं तो आप उन्हें बता दें कि आप फिर भी इनसे प्यार करते हैं और आप उन्हें उन के कम अंको की वजह से जज नहीं करेंगे l ईश्वर के लिए ऐसा ही कीजिएगा और जब आप ऐसा करेंगे फिर देखिएगा कि आपका बच्चा दुनिया भी जीत लेगा l एक इम्तिहान और कम नंबर आपके बच्चे से इसके सपने और इसका टैलेंट नहीं छीन सकते और हां प्लीज ऐसा मत सोचिएगा कि इस दुनिया में सिर्फ डॉक्टर और इंजीनियर ही खुश रहते हैं "अपने बच्चों को एक. अच्छा इंसान बनने की शिक्षा दीजिये... केवल अंक ही बच्चों की योग्यता का मापदंड नही हैं.

Saturday, 18 February 2017

चंदामामा दूर के

चंदामामा दूर के,
पुए पकाएं गुड़ के
चंदामामा दूर के,
पुए पकाएं गुड़ के
आप खाएं थाली में,
मुन्ने को दें प्याली में
आप खाएं थाली में,
मुन्ने को दें प्याली में
चंदामामा दूर के,
पुए पकाएं गुड़ के
                              प्याली गई टूट मुन्ना गया रूठ                         


लाएंगे नई प्यालियाँ
बजा बजा के तालियाँ
लाएंगे नई प्यालियाँ
बजा बजा के तालियाँ
मुन्ने को मनाएंगे
हम दूध मलाई खाएंगे, चंदामामा
चंदामामा दूर के,
पुए पकाएं गुड़ के
आप खाएं थाली में,
मुन्ने को दें प्याली में
आप खाएं थाली में,
मुन्ने को दें प्याली में
उड़नखटोले बैठ के मुन्ना  चंदा के घर जाएगा
उड़नखटोले बैठ के मुन्ना  चंदा के घर जाएगा
तारों के संग आँख मिचौली
खेल के दिल बहलाएगा
तारों के संग आँख मिचौली
खेल के दिल बहलाएगा
ठुमक ठुमक मेरा मुन्ना
वापस घर को आएगा, चंदामामा
चंदामामा दूर के,
पुए पकाएं गुड़ के
चंदामामा दूर के,
पुए पकाएं गुड़ के
आप खाएं थाली में,
मुन्ने को दें प्याली में
आप खाएं थाली में,
मुन्ने को दें प्याली में
चंदामामा दूर के,
पुए पकाएं गुड़ के

बन्दर मामा पहन पैजामा



बन्दर मामा  पहन पैजामा 
दावत खाने आये। 
ढीला  कुरता , टोपी, जूता  
पहन बहुत इतराए। 
रसगुल्ले पर जी ललचाया,
 मुँह में रखा गप से। 
नरम नरम था, गरम गरम था,
जीभ जल गई लप से। 
बन्दर मामा रोते रोते 
वापस घर को आए। 
फेंकीं टोपी, फेंका जूता,
रोए और पछताए।


आलू कचालू


                        आलू कचालू 


            आलू कचालू बेटा कहाँ गए थे,
        
    बैंगन की टोकरी में सो रहे थे 
      
      बैंगन ने लात मारी रो रहे थे,
     
       मम्मी ने प्यार किया हंस रहे थे..