Thursday, 28 May 2026

कक्षा 4 अध्याय 3 प्रकृति की पाठशाला हमारा अद्भुत संसार


प्रश्न 1. पचमढ़ी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर 1. मध्य प्रदेश में।

प्रश्न 2. इस पाठ में आभा दीदी कौन थीं?
उत्तर 2. प्रकृति वैज्ञानिक।

प्रश्न 3. जंगल में प्रवेश करते समय विद्यार्थी क्या देखकर उत्साहित हुए?
उत्तर 3. ऊँचे-ऊँचे पेड़ और चहचहाते पक्षी।

प्रश्न 4. जंगल में किस जंतु की लंबी सूँड होती है?
उत्तर 4. हाथी की।

प्रश्न 5. गौरैया की चोंच कैसी होती है?
उत्तर 5. छोटी और कठोर।

प्रश्न 6. भारतीय विशाल गिलहरी का रंग कैसा होता है?
उत्तर 6. लाल रंग का।

प्रश्न 7. त्रिपुरा का राज्य पशु कौन है?
उत्तर 7. चश्मेदार बंदर।

प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु कौन है?
उत्तर 8. बारहसिंगा।

प्रश्न 9. जंगल में विद्यार्थियों ने कीचड़ में क्या देखा?
उत्तर 9. पदचिह्न।

प्रश्न 10. जंगल में कचरा क्यों नहीं फेंकना चाहिए?
उत्तर 10. इससे पर्यावरण और जंतुओं को हानि पहुँचती है।

प्रश्न 11. धनेश पक्षी की विशेषता क्या है?
उत्तर 11. इसके माथे से सींग जैसी संरचना निकलती है।

प्रश्न 12. कौन-सा पक्षी रंग-बिरंगा होता है?
उत्तर 12. मोर।

प्रश्न 13. उल्लू की कौन-सी विशेषता होती है?
उत्तर 13. इसकी दृष्टि तेज होती है।

प्रश्न 14. कछुए की कौन-सी विशेषता उसे सुरक्षा देती है?
उत्तर 14. उसका सख्त कवच।

प्रश्न 15. घड़ियाल की नाक कैसी होती है?
उत्तर 15. लंबी, पतली और नुकीली।

प्रश्न 16. मछलियों में तैरने के लिए क्या होते हैं?
उत्तर 16. पंख और पख।

प्रश्न 17. मेंढक कहाँ-कहाँ रह सकता है?
उत्तर 17. भूमि और जल दोनों में।

प्रश्न 18. कीटों के कितने पैर होते हैं?
उत्तर 18. तीन जोड़ी पैर।

प्रश्न 19. कीटों में क्या होता है जो उन्हें आसपास का बोध कराता है?
उत्तर 19. एंटीना।

प्रश्न 20. दो कीटों के नाम लिखिए।
उत्तर 20. चींटी और मधुमक्खी।

प्रश्न 21. पत्तियों की रेखाओं को क्या कहते हैं?
उत्तर 21. शिराएँ।



लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. जंगल अथवा चिड़ियाघर में हमें किन नियमों का पालन करना चाहिए?

उत्तर 1.
जंगल अथवा चिड़ियाघर में हमें पशुओं को परेशान नहीं करना चाहिए, उन्हें खाना नहीं खिलाना चाहिए, पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए तथा कचरा नहीं फैलाना चाहिए। हमें सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।

प्रश्न 2. भूमि पर रहने वाले पशुओं को क्या कहा जाता है?

उत्तर 2.
भूमि पर रहने वाले पशुओं को थलचर कहा जाता है। जैसे : हाथी और खरगोश।

प्रश्न 3. आकाश में उड़ने वाले पक्षियों को क्या कहा जाता है?

उत्तर 3.
आकाश में उड़ने वाले पक्षियों को नभचर कहा जाता है। जैसे : गौरैया और बाज।

प्रश्न 4. जल में रहने वाले जंतुओं में कौन-कौन सी विशेषताएँ होती हैं?

उत्तर 4.
जल में रहने वाले जंतुओं में तैरने और जीवित रहने के लिए विशेष अंग होते हैं। मछलियों में पंख होते हैं, कछुओं के पैर झिल्लीदार होते हैं तथा घड़ियाल की लंबी नाक मछली पकड़ने में सहायता करती है।

प्रश्न 5. कीटों की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर 5.
कीटों के तीन जोड़ी पैर होते हैं। इनके एक जोड़ी एंटीना होते हैं तथा कई कीटों में दो जोड़ी पंख भी पाए जाते हैं।

प्रश्न 6. पत्तियों के अवलोकन से हमें क्या-क्या जानकारी मिलती है?

उत्तर 6.
पत्तियों के रंग, आकार, बनावट और शिराओं को देखकर विभिन्न पेड़-पौधों की पहचान की जा सकती है।



 

No comments:

Post a Comment